फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Online electricity payment can shock consumer

ऑनलाइन भरते हैं बिल तो चौंका सकती है ये खबर

Thu, 12 Feb 2015 06:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 12 Feb 2015 06:12 PM IST
विज्ञापन
Online electricity payment can shock consumer

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ऑनलाइन बिजली बिल जमा करने के लिए लोगाें को प्रोत्साहित कर रही है। मगर जो लोग ऑनलाइन बिजली बिल जमा कर रहे हैं, वह खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन


उनका कहना है कि ऑनलाइन बिल पेमेंट के नाम पर डीएचबीवीएन उपभोक्ताओं को चूना लगा रही है। इससे सबसे अधिक परेशानी उद्यमियों को हो रही है। उद्यमियों ने इसके विरोध का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


बिजली बिल जमा करने में लोगों को व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ती है। बिल जमा करने के मैनुअल सिस्टम में और भी दिक्कतों का लोगों को सामना करना पड़ता है।

इससे निजात दिलाने और अपना वर्कलोड कम करने के लिए बिजली निगम ने प्रदेश भर में ऑनलाइन बिजली बिल पेमेंट की योजना शुरू की है।

गुड़गांव में तकरीबन 15 वे 20 प्रतिशत लोग इसका लाभ भी उठाने लगे हैं। मगर अब लोग शिकायत कर रहे हैं कि उन्हें अतिरिक्त धन बिल के साथ सर्विस टैक्स के तौर पर चुकाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्यमी विनोद गुप्ता (पिक इंडिया) ने बताया कि ऑनलाइन बिल जमा करने पर कुल बिल का एक प्रतिशत सर्विस टैक्स के तौर पर चुकाना पड़ता है। यह टैक्स क्रेडिट कार्ड और डेविड कार्ड दोनों से बिल चुकाने पर लग रहा है।

गुप्ता ने कहा कि डीएचबीवीएन को यह टैक्स हटाना चाहिए। विनोद गुप्ता ने कहा कि उद्योगों का बिल लाखों में आता है इस कारण हर महीने उन्हें हजारों रुपये का चूना लग रहा है। ऐसा रहा तो ऑनलाइन बिल चुकाना लोग बंद कर देंगे।


जीआईए के सचिव विशन मेहरीष ने कहा कि यह टैक्स हटना चाहिए। गुड़गांव उद्योग एसोसिएशन के अध्यक्ष परवीन यादव का कहना है कि  सर्विस टैक्स का प्रावधान जल्द से जल्द हटा देना चाहिए। जिससे ऑनलाइन बिल पमेंट को बढ़ाव मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed