फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Online conversion accused Baddo made shocking revelations in police interrogation

ऑनलाइन धर्मांतरण का मास्टरमाइंड बद्दो बोला: गेम के लिए खरीदी थीं पाकिस्तानी ई-मेल आईडी, इस सवाल पर सकपका गया

Sun, 25 Jun 2023 11:30 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 25 Jun 2023 11:30 PM IST
सार

23 जून से पूछताछ के लिए रिमांड पर लिए गए शाहनवाज उर्फ बद्दो से तीन दिन में करीब ढाई सौ से ज्यादा सवालों के जवाब लिए। रिमांड के दूसरे दिन शनिवार को बद्दो से पुलिस ने पाकिस्तान से कनेक्शन और धर्मांतरण कराने के संबंध में पूछताछ की थी।

विज्ञापन
Online conversion accused Baddo made shocking revelations in police interrogation
बद्दो (मास्क में) - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गेम एप के जरिए किशोरों को झांसे में लेकर धर्मांतरण कराने के मुख्य आरोपी शाहनवाज उर्फ बद्दो रविवार को पूछताछ के दौरान पुलिस के सवालों में उलझ गया। पुलिस ने उससे मोबाइल में मिली पाकिस्तान की छह ई-मेल आईडी के बारे में पूछा तो उसने कहा कि यह ऑनलाइन गेम के लिए खरीदी गई थीं। बद्दो ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया तो पुलिस ने भी उसके बैंक खातों की डिटेल उसके सामने रख दी और पूछा कि बताओ किस खाते से ई-मेल आईडी खरीदने के लिए भुगतान किया गया। इस पर वह सकपका गया और ई-मेल आईडी खरीदने के लिए किए गए लेनदेन को नहीं दिखा पाया। रिमांड पूरी होने पर अब पुलिस सोमवार को बद्दो को कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश करेगी।

विज्ञापन
Trending Videos

23 जून से पूछताछ के लिए रिमांड पर लिए गए शाहनवाज उर्फ बद्दो से तीन दिन में करीब ढाई सौ से ज्यादा सवालों के जवाब लिए। रिमांड के दूसरे दिन शनिवार को बद्दो से पुलिस ने पाकिस्तान से कनेक्शन और धर्मांतरण कराने के संबंध में पूछताछ की थी। उन्होंने दोनों ही बात स्वीकार कर ली थी। रविवार सुबह पूछताछ का सिलसिला फिर शुरू हुआ और पुलिस अधिकारियों ने पूछा कि पाकिस्तान की ई-मेल आईडी किसकी थी। उसने कहा कि गेमिंग एप के लिए खरीदी थी, लेकिन पुलिस के बैंक खातों की डिटेल सामने रखते ही वह हिचकिचाने लगा। उसका झूठ नहीं चल पाया और वह खातों में ई-मेल खरीदने के लिए किया गया लेनदेन नहीं दिखा पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने बद्दो से इंस्टाग्राम पर मिले चार लोगों के एक ग्रुप के बारे में भी पूछताछ की। चारों लोगों की इंस्टाग्राम आईडी भी पाकिस्तान की पाई गई है और इनमें एक व्यक्ति कराची में रहता है। शाहनवाज उर्फ बद्दो की अनमोल नाम के एक युवक के साथ चैटिंग भी पुलिस को मिली है। पुलिस अनमोल की आईडी की डिटेल निकलवा रही है। जरूरत पड़ी तो अब अनमोल से भी पूछताछ की जा सकती है। पूछताछ का यह सिलसिला रविवार की रात को भी चलेगा। सोमवार सुबह रिमांड की अवधि पूरी हो जाने पर 11 बजे उसे कोर्ट में पेश कर जेल में दाखिल करा दिया जाएगा।

विज्ञापन

फोरेंसिक लैब से आज मिल सकता है डाटा
पुलिस ने शाहनवाज के मोबाइल और लैपटॉप को फॉरेंसिक लैब में भेजा था, ताकि उनसे डिलीट किया गया डाटा रिकवर किया जा सके। इस काम में एक्सपर्ट लगे हुए हैं। सोमवार को पुलिस को फोरेंसिक लैब से यह डाटा मिल जाएगा। इस डाटा का विश्लेषण करने पर भी पुलिस को धर्मांतरण से जुड़े कई अन्य और अहम सुबूत हाथ लग सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed