फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Online application facility for RFID tag soon

अब आरएफआईडी टैग के लिए नहीं करना होगा घंटों इंतजार, ऑनलाइन आवेदन की सुविधा जल्द

Thu, 29 Aug 2019 09:08 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 29 Aug 2019 09:08 PM IST
विज्ञापन
Online application facility for RFID tag soon
आरएफआईडी टैग के लिए लगी लंबी लाइन - फोटो : अमर उजाला

रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन डिवाइस (आरएफआईडी) टैग के लिए अब ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। इससे वाहन मालिक अब घर से ही टैग के लिए न तो घंटों इंतजार करना होगा और न ही टोल के आसपास वाहनों का जाम लगेगा। वेबसाइट के जरिये सभी जरूरी दस्तावेज (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, लाइसेंस, मोबाइल नंबर सहित अन्य कागजात) अपलोड किए जा सकेंगे, जिसे इसी सप्ताह शुरू कर दिया जाएगा। वाहन मालिकों की सुविधा के लिए 13 में से किसी एक टोल प्वाइंट पर टैग जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


23 अगस्त की मध्य रात्रि से दिल्ली में प्रवेश करने वाले तमाम वाणिज्यिक वाहनों के लिए आरएफआईडी की व्यवस्था लागू कर दी गई। लागू होने के बाद हजारों की संख्या में रोजाना वाहनों के टोल प्वाइंट पर इकट्ठा होने की वजह से वाहन चालकों को टैग रिचार्ज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। इस दौरान कभी रिचार्ज की समस्या आई तो हालात से निपटने के लिए टोल पर दस्तावेज जमा करवाने के बाद सात दिनों के लिए पर्ची जारी करने का भी प्रावधान किया गया था। 
विज्ञापन


अब तक करीब 2.40 लाख वाहनों को टैग जारी किए जा चुके हैं, लेकिन दिल्ली में अलग अलग राज्यों से रोजाना प्रवेश करने वाले वाहन चालकों की सुविधा के लिए नए वेबसाइट को लांच किया जा रहा है। एमसीडी अधिकारी के मुताबिक इसके तहत आवेदन करने वालों को अपने आवेदन के साथ सुविधा के मुताबिक टोल प्वाइंट पर टैग जारी किए जाएंगे। दिल्ली के 13 टोल प्वाइंट फिलहाल आरएफआईडी की सुविधा से लैस हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फल, सब्जियां और दूध से भरे वाहनों को नहीं ईसीसी से छूट
रोजाना दिल्ली में फल, सब्जियां, दूध सहित अन्य खाद्य उत्पाद जिनके जल्दी खराब होने का खतरा है, उन्हें पर्यावरण क्षतिपूर्ति शुल्क (ईसीसी)का भुगतान नहीं करना होगा। हालांकि इन वाहनों को टोल टैक्स का भुगतान करना होगा। दक्षिणी निगम के एक आला अधिकारी ने बताया कि जल्द खराब होने वाले उत्पादों को लेकर आने वाले वाहनों को ईसीसी में छूट दी गई है। एंबुलेंस, सेना सहित अन्य वाहनों को न तो टोल और न ही ईसीसी का भुगतान करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed