{"_id":"e212d7205d79f85cc46cf83e62034fa6","slug":"onion-will-be-available-at-20-rupees-kg-in-haryana-fresh-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महंगाई की मार से निजात, 20 रुपये किलो मिलेगा प्याज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई की मार से निजात, 20 रुपये किलो मिलेगा प्याज
Updated Fri, 25 Sep 2015 02:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में हो रही प्याज की सियासत के बीच बागवानी विभाग लोगों को सस्ती दरों पर प्याज उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है। बागवानी विभाग द्वारा हरियाणा फ्रेश के जरिए कम कीमत पर प्याज बेचने के लिए किसान क्लब को कहा गया है।
विज्ञापन
जल्द ही लोगों को हरा प्याज 20 रुपये की न्यूनतम कीमत की दर से मिल सकता है। इसके लिए नई फसल का इंतजार करना होगा।
बाजार में प्याज अभी 80 रुपये किलो बिक रहा है। इसे देखते हुए विभाग लोगों को सस्ती कीमत पर प्याज देने के लिए किसानों से बात कर रहा है।
किसान क्लब भी अपने आउटलेट के जरिए लोगों को सस्ते प्याज देने को तैयार हो गया है। अभी निर्वाणा कंट्री और विकास सदन में इसके आउटलेट चल रहे हैं।
विकास सदन स्थित हरियाणा फ्रेश आउटलेट के प्रमुख मुकेश ने बताया कि जल्द ही हरा प्याज बाजार में आ जाएगा। 20-25 रुपये की कीमत पर बेचने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
बागवानी विभाग को उम्मीद है कि मेवात का प्याज आने के बाद कीमत पर अंकुश लग सकता है। प्याज की खेती की वजह से प्रदेश का नासिक कहा जाने वाले मेवात के खेतों में लगी प्याज मंडी में आने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
क्यों कम होंगे प्याज के दाम
बकरीद बाद हरे प्याज के कटाई शुरू होने की उम्मीद है। मेवात में प्याज की पैदावार शुरू होते ही इसके बढ़ते दाम कम होने की संभावना है।
बता दें कि सरकार द्वारा प्याज के दामों में बढ़ोतरी को देखते हुए किसानों को प्याज की अधिक से अधिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इसके लिए बागवानी विभाग द्वारा किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से छह हजार रुपये की सब्सिडी प्याज की खेती के लिए दी गई है।
मेवात बागवानी विभाग के जिला अधिकारी मदनलाल कहते हैं कि मेवात के किसानों को प्याज की गंठी के बीज की खरीद पर 50 प्रतिशत की छूट दी गई है। जल्द ही बाजार में फसल आ जाएगी।