फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Onion prices in Delhi retail mkt rise to Rs 65 to 80 per kg Centre selling at Rs 25 kg from buffer stock

प्याज के दाम निकाल रहे आंसू: राजधानी में भाव 80 रुपये, केंद्र राजधानी समेत NCR में यहां बेच रहा 25 रुपये किलो

Sat, 28 Oct 2023 08:25 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 28 Oct 2023 08:25 PM IST
सार

Onion Price Hike: उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा कि हम अगस्त के मध्य से बफर से प्याज को छोड़ रहे हैं। कीमतों में और वृद्धि को रोकने के लिए हम खुदरा बाजार में ज्यादा प्याज बेच रहे हैं। 

विज्ञापन
Onion prices in Delhi retail mkt rise to Rs 65 to 80 per kg Centre selling at Rs 25 kg from buffer stock
महंगा हुआ प्याज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहारी सीजन में एक तरफ दिल्ली में आलू की कीमतों में गिरावट आई है, तो वहीं प्याज के भाव ने रुलाना शुरू कर दिया है। प्याज के दाम 65 से 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। इसकी वजह से आम आदमी की थाली से प्याज गायब होता दिख रहा है। दिल्ली-एनसीआर में मदर डेयरी के लगभग 400 सफल रिटेल स्टोर हैं, जहां 67 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला प्याज बेच रही है। ई-कॉमर्स पोर्टल बिगबास्केट 67 रुपये प्रति किलो, जबकि ओटिपी 70 रुपये प्रति किलो पर बेच रहा है। वहीं आम फेरी वाले 80 रुपये किलो बेच रहे हैं। 

विज्ञापन

25 रुपये किलो प्याज बेच रही सरकार
बुधवार तक मदर डेयरी पर जहां 54 से 56 रुपये किलो प्याज मिल रहा था वहीं आज यह दाम 67 रुपये तक जा पहुंचा है। कीमतों में तेजी के बाद शुक्रवार को केंद्र ने ग्राहकों को राहत देने के लिए बफर स्टॉक से रियायती दर पर ज्यादा प्याज बेचने का फैसला लिया है। सरकार फिलहाल 25 रुपये किलो प्याज बेच रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

22 राज्यों में 1.7 लाख टन प्याज भेजा
उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा कि हम अगस्त के मध्य से बफर से प्याज को छोड़ रहे हैं। कीमतों में और वृद्धि को रोकने के लिए हम खुदरा बाजार में ज्यादा प्याज बेच रहे हैं। उन्होंने कहा, जिन राज्यों में कीमतों में तेज वृद्धि हो रही है, वहां थोक और खुदरा दोनों बाजारों में बफर स्टॉक से प्याज भेजा जा रहा है। अगस्त के मध्य से अब तक 22 राज्यों में विभिन्न स्थानों पर लगभग 1.7 लाख टन प्याज बफर स्टॉक से भेजा गया है। 

विज्ञापन

बुआई में देरी से महंगा हुआ प्याज
खुदरा बाजारों में, बफर प्याज को दो सहकारी निकायों एनसीसीएफ और एनएएफईडी आउटलेट और वाहनों के माध्यम से 25 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर बेचा जा रहा है। दिल्ली में भी बफर प्याज इसी रियायती दर पर बेचा जा रहा है। सचिव ने कहा, मौसम संबंधी कारणों से खरीफ प्याज की बुआई में देरी हुई है। इससे फसल की आवक में भी देरी हुई है। खरीफ प्याज की आवक अब तक शुरू हो जानी चाहिए थी, लेकिन नहीं हुई है। रबी सीजन की प्याज का भंडार खत्म होने से आपूर्ति कम हो रही है, जिससे कीमतें बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा, सरकार ने चालू वर्ष के लिए बफर प्याज स्टॉक को दोगुना कर दिया है। इससे घरेलू उपलब्धता में सुधार होगा और आने वाले दिनों में कीमतों पर अंकुश लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed