{"_id":"56094cf8ab57ab8ec8e1f65c1ff3d921","slug":"one-year-later-police-still-clueless-on-70-lakh-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 लाख की चोरी में पुलिस के हाथ खाली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 लाख की चोरी में पुलिस के हाथ खाली
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 08 May 2014 04:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद पुलिस चाहे लाख दावे करे कि वह चोरी व लूट की वारदातों पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रही है। लेकिन हकीकत यह है कि चोर व लुटेरे खुलेआम वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
सेक्टर-17 स्थित मकान नंबर 690 को 15 मई 2013 की रात चोरों ने निशाना बनाया था। लेकिन करीब एक साल बीतने के बाद भी पुलिस मामले को सुलझा नहीं पाई है। यहां ट्रांसपोर्ट व्यापारी हवा सिंह गौड़ पत्नी व बेटे साथ रहते थे। पूरा परिवार घर के आगे वाले कमरे में सोया था। चोर पिछले कमरे की ग्रिल तोड़ कर घर में घुसे और चोरी को अंजाम दिया।
विज्ञापन
हवा सिंह के मुताबिक चोर उनके घर से करीब 90 तोले सोने व 10 किलो चांदी के जेवरात और करीब 25 हजार रुपये ले उडे़ थे। नगदी सहित पूरे माल की कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार आज भी पुलिस के चक्कर काट रहा है, वह बार-बार पुलिस से यही पूछते हैं कि कब चोर पकड़े जाएंगे। परिवार इस बारे में पुलिस आयुक्त से भी मिल चुका है। इस मामले की जांच सेक्टर-30 सीआईए को सौंपी गई है।
ट्रांसपोर्ट कारोबारी ने अपना घर बदला
हवा सिंह बताते हैं कि उन्होंने इस घटना में अपनी जिंदगी भर की कमाई गंवा दी है। उन्होंने घटना के कुछ समय बाद ही सेक्टर-17 स्थित अपना छोड़ दिया और सेक्टर-10 में शिफ्ट हो गए, लेकिन आज भी उन्हें बस यहीं उम्मीद है पुलिस आरोपियों को पकड़े और उनके जीवन की कमाई वापस मिल जाए।
हवा सिंह के परिवार का आरोप है कि कुछ दिनों पहले पुलिस वालों ने उनसे कहा कि मामले को अनट्रेस मामलों की श्रेणी में डाला जा रहा है। इस बारे में व्यापारी से हस्ताक्षर करने को कहा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।
बाहरी गिरोह का हो सकता है हाथ
सीआईए-30 का दावा है कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। सीआईए-30 के इंचार्ज राजेंद्र के मुताबिक इस मामले में कई टीमें लगी हुई हैं। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि इस तरह की वारदातों में दूसरे प्रदेशों के बदमाश शामिल रहते हैं, जो रात में वारदात को अंजाम देकर काफी दूर निकल जाते हैं।