फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   One who said objectionable things against CM Yogi arrested in Noida

Noida: सीएम योगी के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कहने वाला गिरफ्तार, बांग्लादेश से आकर यहां बस गया था आरोपी

Tue, 17 Dec 2024 05:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 17 Dec 2024 05:18 PM IST
सार

पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार आरोपी शेख अताउल बांग्लादेश बॉर्डर से कुछ दूरी पर पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में रहता है और काफी समय पहले बांग्लादेश से आकर बस गया था।

विज्ञापन
One who said objectionable things against CM Yogi arrested in Noida
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी करने वाले एक आरोपी को कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक तमंचा, कारतूस, मोबाइल और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


नोएडा के एडीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक, झूठ और भड़काऊ बातें कही जा रही थीं। इस वीडियो में अलगाववादी बातें करके देश में सांप्रदायिक उन्माद फैलाने व सांप्रदायिक सौहार्द को खराब करने का प्रयास किया गया था। इस मामले में पुलिस की टीम ने मालदा पश्चिम बंगाल निवासी शेख अताउल को गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार आरोपी शेख अताउल बांग्लादेश बॉर्डर से कुछ दूरी पर पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में रहता है और काफी समय पहले बांग्लादेश से आकर बस गया था। बाद में वह दिल्ली के शाहीन बाग में रहने लगा। पुलिस को उसने बताया कि उसे पता चला कि देश के एक बड़े नेता धार्मिक स्थालों को लेकर कार्रवाई करा रहे हैं। इस कारण उसने इस तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed