फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   One thousand mm rainfall record so far in Delhi

Weather Record : दिल्ली में अब तक एक हजार मिमी बारिश रिकॉर्ड, सामान्य रूप से 70 फीसदी अधिक

Sun, 15 Sep 2024 03:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 15 Sep 2024 03:42 AM IST
सार

इस वर्ष शनिवार तक दिल्ली में 1019.7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। यह सामान्य रूप से 70 फीसदी अधिक है। साल 2021 के बाद सबसे अधिक है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 2021 में कुल 1526.8 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
One thousand mm rainfall record so far in Delhi
Delhi Rain, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में मौसम मेहरबान है। इस वर्ष शनिवार तक दिल्ली में 1019.7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। यह सामान्य रूप से 70 फीसदी अधिक है। साल 2021 के बाद सबसे अधिक है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 2021 में कुल 1526.8 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

विज्ञापन


हालांकि, अभी इस माह के 15 दिन बाकी हैं। इससे यह रिकॉर्ड भी टूट सकता है। शनिवार को दोपहर बाद अलग-अलग समय पर विभिन्न इलाकों में मध्यम से तेज स्तर की बारिश हुई। मौसम विभाग के प्रादेशिक मानक वेधशाला सफदरजंग में शाम साढ़े पांच बजे तक बारिश ट्रेस की गई। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस गिर गया। उधर, मौसम विभाग ने रविवार को हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को सुबह हल्की बारिश हुई। इसके साथ ही धूप खिल गई। दोपहर में कुछ इलाकों में बारिश हुई। शाम को भी इलाकों में तेज हवा चली। मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री कम 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, नमी का स्तर 71 से 100 फीसदी रहा।

शाम साढ़े पांच बजे तक बारिश दर्ज

  • रिज---------7 मिमी
  • डीयू---------6 मिमी
  • मयूर विहार----5 मिमी
  • पीतमपुरा------1.2 मिमी
  • पालम--------1.2 मिमी


इन इलाकों में अधिकतम तापमान

  • लोदी रोड-----31.8 डिग्री सेल्सियस
  • रिज---------30.9 डिग्री सेल्सियस
  • पालम--------30.8 डिग्री सेल्सियस
  • आया नगर-----30.6 डिग्री सेल्सियस


न्यूनतम तापमान रहा इतना

  • रिज---------18 डिग्री सेल्सियस
  • आया नगर-----21 डिग्री सेल्सियस
  • लोदी रोड-----21.2 डिग्री सेल्सियस
  • पालम--------21.2 डिग्री सेल्सियस

संतोषजनक श्रेणी में हवा
राजधानी में हवा संतोषजनक श्रेणी में बरकरार है। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 62 रहा, जोकि संतोषजनक श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 100 के पार दर्ज किया गया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से संतोषजनक श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार तक हवा संतोषजनक श्रेणी में बनी रहेगी। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 52 सूचकांक दर्ज किया गया। गाजियाबाद में 64, ग्रेटर नोएडा में 66, नोएडा में 60 व गुरुग्राम में 60 एक्यूआई रहा।

वायु प्रदूषण से निपटने के लिए 200 एंटी स्मॉग गन लगाई जाएंगी

वायु प्रदूषण से निपटने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में 200 एंटी स्मॉग गन तैनात की जाएंगी। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने जगहों को चिन्हित कर लिया है। विभाग इसके लिए 19 करोड़ की लागत में एंटी स्मॉग गन ट्रक किराये पर लेगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

अधिकारियों ने बताया कि एंटी स्मॉग गन को सिंगल शिफ्ट के लिए अक्तूबर से फरवरी 2025 तक के लिए किराये पर लिया जाएगा। प्रतिदिन आठ घंटे इनसे काम लिया जाएगा। साथ ही तीन शिफ्ट के लिए भी एंटी स्मॉग गन को किराये पर लिया जाएगा। इन्हें एक नवंबर से जनवरी 2025 तक के लिए लिया जाएगा। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया कि स्मॉग गन को तीन जाेन में तैनात किया जाएगा। इसमें उत्तरी जाेन में 70, पूर्वी जोन में 72 और दक्षिणी जोन में 58 एंटी स्मॉग गन तैनात की जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed