फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   one teacher will teach in many schools in faridabad

कई स्कूलों में पढ़ाएगा एक शिक्षक, इंटरनेट से जुड़ेंगे स्कूल

Fri, 29 Jan 2016 06:09 PM IST
पूजा शर्मा /अमर उजाला, फरीदाबाद
पूजा शर्मा /अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 29 Jan 2016 06:09 PM IST
विज्ञापन
one teacher will teach in many schools in faridabad

फरीदाबाद। अब शिक्षा प्रणाली में डिजिटलाइजेशन की पकड़ मजबूत बनाने की पहल शुरू हो गई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने इस ओर महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

विज्ञापन


इसके तहत अब एक स्कूल का शिक्षक एक ही जगह से दूसरे कई स्कूलों में लेक्चर दे सकेगा। इंटरनेट के माध्यम से स्कूलों को जोड़ने की कवायद शुरू कर दी गई है।

ई-सीबीएसई का फायदा नए सत्र से विद्यार्थियों को देने का दावा किया जा रहा है। इसके तहत 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की सभी गतिविधियों को ऑनलाइन कर दिया गया है।
विज्ञापन


स्कूलों की पढ़ाई भी ऑनलाइन प्रणाली के तहत शुरू करने की तैयारी हो रही है। सीबीएसई ने एक सिस्टम तैयार किया है। इसके तहत बेहतर परीक्षा परिणाम देने वाले स्कूलों के शिक्षकों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन शिक्षकों के लाइव लेक्चर की ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत एक निश्चित समय पर अन्य स्कूलों में प्रसारित किए जाएंगे।

इसके अलावा विद्यार्थी अगर खुद भी चाहें तो अपने विषय से जुड़े टॉपिक पर दूसरे स्कूल के शिक्षक से पढ़ सकेंगे। विद्यार्थियों की मांग पर स्कूल प्रशासन को इसकी व्यवस्था करनी होगी।


सीबीएसई ने सभी स्कूलों को ब्लैक बोर्ड की जगह प्रोजेक्टर लगाने के निर्देश दिए हैं। ताकि ऑनलाइन प्रणाली का लाभ छात्रों को मिल सके।

वहीं जिन स्कूलों के शिक्षकों का चयन सीबीएसई करेगा, उन स्कूलों में लाइव लेक्चर प्रसारित करने की व्यवस्था भी की जाएगी।

सीबीएसई की तरफ से सर्कुलर मिला है। बोर्ड ने ऑनलाइन क्लास की अच्छी पहल की है। विद्यार्थियों के पास अपने विषय को समझने के लिए अब एक नहीं कई विकल्प मौजूद रहेंगे। -पुष्पलता, प्रधानाचार्य, तरुण निकेतन स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed