फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   one suspected trespasser caught by airforce staff at naraina airfoce station in new delhi

दीवार फांदकर एयरफोर्स स्टेशन में घुसा संदिग्ध, वायु सैनिकों ने दबोचा

Mon, 16 Apr 2018 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 16 Apr 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
one suspected trespasser caught by airforce staff at naraina airfoce station in new delhi
airforce day - फोटो : FILE PHOTO

दिल्ली के  नारायणा इलाके में दीवार फांदकर एयरफोर्स स्टेशन में घुसे युवक को वायु सैनिकों ने दबोच लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस व खुफिया एजेंसियां भी सचेत हो गईं और आरोपी से करीब दस घंटे तक संयुक्त रूप से पूछताछ की। शुरुआती पूछताछ में चोरी की नीयत से स्टेशन में घुसने की बात सामने आई है। नारायणा थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, दिल्ली कैंट निवासी अनिल कुमार (23) शनिवार शाम एयरफोर्स स्टेशन स्टेशन की दीवार फांदकर अंदर घुस गया। वहां वायुसेना ऑफिसर्स मेस है। युवक के घुसते ही बाहरी सुरक्षा में लगे वायु सैनिकों ने आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन


एयरफोर्स स्टेशन में घुसने की सूचना से खुफिया एजेंसियां भी सतर्क हो गईं और आरोपी से करीब दस घंटे तक पूछताछ की। साथ ही अनिल के बारे में सारी जानकारी निकाली। अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह वायुसेना के गैरेज में चोरी के इरादे से घुसा था। पूछताछ के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed