{"_id":"5eb2f08f288b776eab2d7725","slug":"one-person-raped-in-najafgarh-delhi-on-the-pretext-of-providing-ration","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : राशन दिलाने के बहाने नजफगढ़ ले जाकर पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : राशन दिलाने के बहाने नजफगढ़ ले जाकर पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज
Wed, 06 May 2020 10:50 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 06 May 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : AMAR UJALA
राशन दिलाने के बहाने महिला को नजफगढ़ ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला ने अपने पड़ोसी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता के पति का आरोप है कि पुलिस ने पहले मामला दर्ज करने में आनाकानी करते हुए नजफगढ़ थाने का बताया और रफा-दफा करने की कोशिश की।
विज्ञापन
हालांकि मीडिया के संज्ञान में आने के बाद पालम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार पीड़िता अपने पति के साथ पालम इलाके में रहती है।
विज्ञापन
उसने अपनी शिकायत में कहा कि चार मई की दोपहर उसका पड़ोसी राशन और एक हजार रुपये मिलने का झांसा देकर उसे उसे नजफगढ़ ले गया। वहां अपने मकान में उसने महिला से दुष्कर्म किया और किसी को नहीं बताने की बात कहकर उसे स्कूटी से घर तक छोड़ दिया।
विज्ञापन
उस दिन महिला ने अपने पति को कुछ नहीं बताया। मंगलवार रात महिला ने सारी बात अपने पति को बता दी। उसके बाद पति ने पुलिस को फोन किया।