फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   One person died under suspicious circumstances at home in Delhi

Delhi Crime: घर में एक शख्स की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने पड़ोसी पर पीट-पीट कर मारने का लगाया आरोप

Sun, 27 Oct 2024 11:05 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 27 Oct 2024 11:05 PM IST
सार

Delhi Crime Today: तीन दिन पहले दोनों पक्षों का झगड़ा हुआ था। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
One person died under suspicious circumstances at home in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

डाबरी के महावीर एंक्लेव इलाके में एक शख्स की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव घर के अंदर मिला है। मृतक का तीन दिन पहले एक पड़ोसी के साथ झगड़ा हुआ था। इस दौरान आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी थी। परिवार वालों ने पड़ोसी पर पीट पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। 

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त 50 साल के राजेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक राजेश अपने परिवार के साथ महावीर एंक्लेव इलाके में रहते थे। परिवार में पत्नी और 17 वर्षीय बेटा रोहित है। रोहित 12 वीं में पढ़ाई कर रहा है। राजेश की पत्नी एक निजी स्कूल में शिक्षका हैं। जबकि राजेश बेरोजगार थे। पड़ोसियों ने बताया कि तीन दिन पहले राजेश का सामने वाले घर में रह रहे लोगों से झगड़ा चल रहा था। आरोपियों ने राजेश की पिटाई कर दी थी। मामले की शिकायत पुलिस से की थी। 

विज्ञापन

डाबरी थाना पुलिस ने दोनों पक्षों का बयान लिया था। इस दौरान आरोपियों ने रोहित को मारने की धमकी दी थी। उसके बाद वह द्वारका में रहने वाले अपने चचेरे भाई के पास चला गया था। रविवार को राजेश की पत्नी घर से बाहर गई थी। रविवार को घर पहुंचने पर रोहित ने राजेश को मृत अवस्था में सोफे पर पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed