{"_id":"63f1c5cc4375e3dcfd0b66b3","slug":"one-person-arrested-on-the-charge-of-cow-slaughter-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: मंदिर के पास गोकशी करने वाला गिरफ्तार, सात फरवरी को गुलाबी बाग में मिले थे अवशेष, चार आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: मंदिर के पास गोकशी करने वाला गिरफ्तार, सात फरवरी को गुलाबी बाग में मिले थे अवशेष, चार आरोपी फरार
Sun, 19 Feb 2023 12:16 PM IST
विजय पुंडीर
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 19 Feb 2023 12:16 PM IST
सार
उत्तरी जिला के पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि सात फरवरी की सुबह रोशनआरा, अंडरपास के पास खाली पड़े मैदान में कुछ मवेशियों के अवशेष मिले थे।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुलाबी बाग में सात फरवरी को मंदिर के पास मवेशियों के अवशेष मिलने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने गोकशी के आरोप में वेलकम से आफताब अहमद उर्फ लुकमान (22) को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी ने अकरम, सलीम, मारूफ और अलतमश के साथ मिलकर वारदात अंजाम दी थी। चारों आरोपी अमरोहा और संभल के रहने वाले हैं। आफताब की गिरफ्तारी से पुलिस ने रोहिणी, बाहरी-उत्तरी दिल्ली के अलावा दरियागंज और केएन काटजू मार्ग के कई मामले सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन
उत्तरी जिला के पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि सात फरवरी की सुबह रोशनआरा, अंडरपास के पास खाली पड़े मैदान में कुछ मवेशियों के अवशेष मिले थे। मैदान में एक छोटा सा मंदिर था। मंदिर के पास मवेशियों के अवशेष देखकर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
गुलाबी बाग थाने में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आफताब ने बताया कि गिरोह के बदमाश पुराने मॉडल की होंडा सिटी कार में रात के समय मवेशियों की तलाश में निकलता है।
मौका लगते ही सूनसान जगह देखकर मवेशियों को काटकर मांस गाड़ी में रख लेते हैं। कुछ दिनों में आरोपियों ने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में कई वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।