Delhi Corona Deaths: दिल्ली में कोरोना का कहर, एक और मरीज की हुई मौत; नई लहर में अब तक 17 की गई जान
Coronavirus in Delhi : देश की राजधानी दिल्ली में कोविड से एक और मरीज की मौत हो गई है। एक जनवरी से लेकर अब तक 17 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राजधानी दिल्ली में भी कोरोना का कहर जारी है। दिल्ली में कोविड से एक और मरीज की मौत हो गई है। एक जनवरी से लेकर अब तक 17 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं। हालांकि, जान गंवाने वालों में ज्यादातर मरीज किसी न किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित थे।
राजधानी में शनिवार को कोरना का कोई नया मामला सामने नहीं आया। वहीं, 24 घंटे में 154 मरीज स्वस्थ हो गए। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के कोविड डैश बोर्ड के अनुसार, सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 557 रह गई है। एक जनवरी से लेकर अब तक कोरोना के 2835 मामले सामने आए हैं।
बता दें कि देश में इस बार बढ़ते संक्रमण के लिए ओमिक्रॉन और इसके सब-वैरिएट्स (NB.1.8.1 और XFG) को जिम्मेदार माना जा रहा है। वैसे तो ये वैरिएंट्स हल्की प्रकृति वाले माने जाते रहे हैं, पर जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर है, पहले से कई प्रकार की बीमारियों का शिकार रहे हैं या फिर 65 साल से अधिक उम्र के हैं, उनमें संक्रमण के कारण गंभीर रोग विकसित होने का खतरा हो सकता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को कोरोना से बचाव के लिए उपाय करते रहने और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए प्रयास करने की सलाह देते हैं।
यह भी पढ़ें: Delhi: बस, ट्रेन, मेट्रो और परिवहन के अन्य साधनों को एक साथ जोड़ने की तैयारी, सरकार ने बनाई ये योजना
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.