{"_id":"599958704f1c1b165d8b46b5","slug":"one-more-employee-died-during-safty-tank-cleaning-in-delhi-lnjp-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: अस्पताल के सीवर की सफाई में फिर एक कर्मचारी की मौत, तीन की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: अस्पताल के सीवर की सफाई में फिर एक कर्मचारी की मौत, तीन की हालत गंभीर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 21 Aug 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में सीवर टैंक की सफाई करते हुए एक सफाई कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर है। बता दें कि दिल्ली में एक महीने में टैंक सफाई का ये तीसरा मामला है जिसमें सफाई कर्मियों की मौत हुई है।
विज्ञापन
रविवार को दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल के सीवर टैंक की सफाई करने के लिए चार कर्मचारी सेफ्टी टैंक में उतरे। टैंक की जहरीली गैस का शिकार होते ही कर्मचारियों की हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
अफरा-तफरी के बीच चारो कर्मचारियों को बाहर निकाला गया लेकिन, तब तक एक कर्मचारी की मौत हो चुकी थी। बाकी तीन सफाई कर्मियों की हालात गंभीर है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि इस महीने सफाईकर्मियों की मौत का यह लगातार तीसरा मामला है। इससे पहले दिल्ली के ही लाजपत नगर इलाके में सीवर टैंक की सफाई के दौरान तीन सफाई कर्मियों की मौत हो गई थी। इसके बाद आनंद विहार इलाके में भी सीवर की जहरीली गैस का शिकार होने से दो सफाई कर्मियों की मौत हुई थी।
Delhi: One sanitation worker died while cleaning sewage in LNJP Hospital, three other hospitalised.
— ANI (@ANI) August 20, 2017