फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   one more corona positive patient found in azadpur sabji mandi

दिल्लीः एशिया की सबसे बड़ी सब्जी मंडी में कोरोना का कहर जारी, मिला एक और संक्रमित, दहशत में व्यापारी

Thu, 30 Apr 2020 11:43 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 30 Apr 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
one more corona positive patient found in azadpur sabji mandi
आजादपुर सब्जी मंडी में पसरा सन्नाटा - फोटो : amar ujala

एशिया की सबसे बड़ी आजादपुर सब्जी मंडी में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब यहां कुल संक्रमित 15 हो गए हैं और 42 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। 45 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

विज्ञापन


17 सैंपल 23 अप्रैल को लिए गए थे, लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है। इस वजह से मंडी में डर का माहौल है। सरकारी आदेश के तहत मंडी 24 घंटे तो खुली है, लेकिन संक्रमण की वजह से सन्नाटा पसरा रह रहा है। आढ़ती, माशाखोर, पल्लेदार, मुनीम और मजदूर दूरी बनाए हुए हैं। हालांकि, मजदूरों को आस जगी है कि अब वह दिल्ली छोड़ अपने राज्य जा सकेंगे।
विज्ञापन


इस वजह से बृहस्पतिवार को संख्या बेहद कम रही। प्रशासन की तरफ से मंडी में सैनिटाइजेशन का काम जारी है। मंडी चेयरमैन आदिल अहमद खान ने बताया कि मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है। सैनिटाइजेशन और मेडिकल टीम लगातार जांच में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बुधवार से एक हजार टन अधिक हुई आवक
मंडी में सब्जी और फल की कुल आवक 6 हजार टन रही। हालांकि, बुधवार से एक हजार टन कम आवक थी। लॉकडाउन के बाद से मंडी में आवक करीब 7- 8 हजार टन दर्ज की जा रही थी। मांग के अनुपात में सब्जियों व फल उपलब्ध हैं।

अधिकारिक जानकारी के अनुसार, कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। मंडी में व्यापारियों के नदारद रहने से सोशल डिस्टेंसिंग भी रही। मंडी के भीतर व बाहर सड़क पर लगने वाला जाम नदारद रहा।

27 मरीज होने का दावा, जांच नहीं

जिला प्रशासन के अधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 15 लोग कोरोना संक्रमित हैं। मंडी में 13 दुकानें सील कर दी गई हैं। उधर, एपीएमसी के सदस्य अनिल मल्होत्रा का कहना है कि 15 नहीं, 27 से अधिक संक्रमित हैं।

नींबू, लहसुन, सेब, खरबूजा व संतरा के व्यापारी भी संक्रमण के शिकार हैं। उनके किसी स्टाफ का मेडिकल चेकअप नहीं हुआ है। मंडी हॉटस्पॉट बना हुआ है। डी ब्लॉक की 300 से ज्यादा दुकानें पूरी तरह बंद हैं। मंडी में 20-25 ट्रक आलू व इतना ही प्याज आया। इसी तरह 3 ट्रक अदरख, 12 ट्रक आम, 3 ट्रक मौसमी व खरबूज की आवक रही।

मल्होत्रा ने प्रधानमंत्री को एक पत्र भी लिखा है, जिसमें बताया कि मंडी में कार्यरत प्रत्येक वर्ग में कोरोना वायरस के संक्रमण को बचाने की जरूरत है। उन्होंने एपीएमसी के चेयरमैन आदिल अहमद खान पर आरोप मढ़ा है कि वह मीडिया व दिल्ली सरकार को गुमराह कर रहे हैं।

साथ ही पत्र के साथ 27 लोगों की सूची भी दी है, जिन्हें संक्रमित बताकर उनके नाम व मोबाइल नंबर भी दिए गए हैं। दिल्ली की सभी मंडियों को खुले जगह में अस्थाई तौर स्थानांतरित करने का सुझाव भी दिया गया है।

गाजीपुर मंडी में आवक में कोई कमी नहीं

पूर्वी दिल्ली स्थित गाजीपुर मंडी के चयनित सदस्य जगदीश बजाज और कारोबारी वेद प्रकाश सैनी का कहना है कि फल व सब्जियों की आवक में कमी नहीं है। स्थानीय व उत्तर प्रदेश के बार्डर से करीब होने के कारण सब्जियां भरपूर आ रही हैं। हालांकि, संक्रमण से व्यापारी भी डरे हुए हैं। यहां लगातार सैनिटाइजेशन होना चाहिए।

केशवपुरम मंडी के प्रधान अजय चौधरी का कहना है कि आजादपुर मंडी बंद होने के कारण किसान इसी मंडी में सब्जियां व फल लेकर पहुंच रहे हैं। इसलिए हमारी मंडी में आवक की कमी नहीं है। हालांकि, ठीक इसके विपरित ओखला मंडी में आवक बेहद ही कम है। आजादपुर मंडी बंद होने व आवक कम होने के कारण ओखला मंडी में 20-25 प्रतिशत ही माल पहुंच रहा है। ऐसे में इस मंडी में फिलहाल परेशानी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed