फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   One more accused arrested from Imphal in Havildar's murder

Delhi: हवलदार की हत्या में एक और आरोपी इंफाल से गिरफ्तार, दिल्ली दंगों में की गई थी रतन लाल की हत्या

Tue, 11 Jul 2023 12:54 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 11 Jul 2023 12:54 AM IST
सार

पिछले तीन साल से खालिद लगातार पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था। इसकी गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित किया हुआ था। पिछले माह स्पेशल सेल ने खालिद के बड़े भाई और रतन लाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी मोहम्मद अयाज को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
One more accused arrested from Imphal in Havildar's murder
दिल्ली दंगा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएए और एनआरसी के विरोध में वर्ष 2020 में हुए दिल्ली दंगों में हवलदार रतन लाल की हत्या कर दी गई थी। हत्या में शामिल एक आरोपी को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चांदबाग निवासी मोहम्मद खालिद के रूप में हुई है। आरोपी मणिपुर के इंफाल स्थित भारत-म्यांमार के बॉर्डर से दबोचा गया।

विज्ञापन


पिछले तीन साल से खालिद लगातार पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था। इसकी गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित किया हुआ था। पिछले माह स्पेशल सेल ने खालिद के बड़े भाई और रतन लाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी मोहम्मद अयाज को गिरफ्तार किया था। तभी से लगातार खालिद की तलाश की जा रही थी।

विज्ञापन

 

अपराध शाखा के विशेष आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि जनवरी 2020 में मोहम्मद अयाज अपने भाई खालिद और अन्य लोगों के साथ उत्तर-पूर्वी दिल्ली के चांद बाग में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा था। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम करनी शुरू कर दी थी। मौके पर मौजूद पुलिस उपायुक्त अमित शर्मा, एसीपी अनुज कुमार व अन्य ने प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाना शुरू किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 


इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और पथराव भी किया। हमले में पुलिस उपायुक्त अमित शर्मा और एसीपी अनुज कुमार बुरी तरह घायल हो गए, जबकि रतन लाल ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद दयालपुर थाने में इस संबंध में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई।

 

पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी अयाज समेत कई को दबोच लिया, लेकिन खालिद लगातार पुलिस की आंख में धूल झोंकता रहा। इस बीच पुलिस को खबर मिली कि आरोपी खालिद इंफाल में है। फौरन एक टीम को भेजकर आरोपी को मणिपुर से दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने रतनलाल की हत्या की बात स्वीकार की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed