{"_id":"5aefdf3b4f1c1b23338b6ffa","slug":"one-man-killed-by-dj-in-delhi-pub-brawl-as-man-requested-dj-to-change-song","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः पब में गाना बदलने की रिक्वेस्ट पड़ी महंगी, डीजे ने धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः पब में गाना बदलने की रिक्वेस्ट पड़ी महंगी, डीजे ने धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 07 May 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
बाएं आरोपी डीजे व दाएं मृतक विजयदीप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के पंजाबी बाग के एक बार में रविवार को गाना बदलने जैसी छोटी बात पर बवाल इतना बढ़ा कि बात खून खराबे तक पहुंच गई जो बाद में हत्या में बदल गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी डीजे को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पंजाबी बाग के रफ्तार बाग में इश्मीत नाम का एक शख्स अपने 10 दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने गया था। कहा जा रहा है कि पार्टी अपने अंतिम चरण में थी तभी इश्मीत के एक दोस्त ने डीजे से गाना बदलने को कहा।
विज्ञापन
इसी बात पर बार के डीजे यूडी बिष्ट उर्फ दीपक और पार्टी कर रहे लोगों में कहासुनी शुरू हो गई। धीरे-धीरे यह बहस तेज हुई और मारपीट तक जा पहुंची। जानकारी के अनुसार डीजे दीपक ने बार स्टाफ के साथ मिलकर पार्टी कर रहे लोगों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
हाथापाई के बीच ही डीजे ने इश्मीत के एक दोस्त विजयदीप की धारदार हथियार से हत्या कर दी। सिर्फ यही नहीं, इस दौरान बार स्टाफ ने कई लोगों पर बीयर की बोतल से भी हमला कर दिया। इस हमले की वजह से एक लड़की के सिर पर गंभीर चोट भी आई है।
मृतक विजयदीप
मृतक विजय दीपक दिल्ली के विष्णु गार्डन का रहने वाला था और एक जिम का मालिक था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना के तुरंत बाद बार से ज्यादातर स्टाफ फरार हो गए। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बार के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और पार्टी में आए लोगों के बयान भी लिए जा रहे हैं। वहीं पुलिस ने बार के कुछ कर्मचारियों को हिरासत में भी ले लिया है और पूछताछ चल रही है।
बार के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और पार्टी में आए लोगों के बयान भी लिए जा रहे हैं। वहीं पुलिस ने बार के कुछ कर्मचारियों को हिरासत में भी ले लिया है और पूछताछ चल रही है।