फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   one man died and three people were injured after crane entered his house in Delhi

Delhi: सो रहे मजदूरों के घर में घुसी तेज रफ्तार क्रेन, एक युवक की मौत और चार घायल; चालक फरार

Tue, 06 Aug 2024 06:45 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Tue, 06 Aug 2024 06:45 PM IST
सार

दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर इलाके मेंएक तेज रफ्तार क्रेन मजदूरों के घर के घुस गई। क्रेन की टक्कर से मकान की दीवार गिर गई और वहां सो रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए। हादसे में चार लोग जख्मी हो गए, जबकि एक शख्स की मौत हो गई है।

विज्ञापन
one man died and three people were injured after crane entered his house in Delhi
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

पुल प्रह्लादपुर इलाके में मंगलवार तड़के लोक निर्माण विभाग की साइट के पास एक तेज रफ्तार क्रेन मजदूरों के घर के घुस गई। क्रेन की टक्कर से मकान की दीवार गिर गई और वहां सो रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए। हादसे में चार लोग जख्मी हो गए, जबकि एक शख्स की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घायलों के बयान पर संबंधित धारा में केस दर्ज कर फरार क्रेन चालक की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपी चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि 35 वर्षीय गरीबा लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए गए कमरे में रहता था और विभाग के लिए ही काम करता था। जबकि उसके साथ हादसे में घायल खेमचन्द, हरकौर, रामेश्वर, घनश्याम भी पीडब्लूडी के लिए ही मजदूरी करते थे और सभी एक ही कमरे में रहते थे। मृतक और घायलों के परिजन अपने पैतृक ग्राम ठगारी, थाना पाली, ललितपुर, झांसी, उत्तर प्रदेश के रहते हैं। उन्हें हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार तड़के करीब 3:56 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एमबी रोड के पास एक घर में क्रेन घुस गई है और एक शख्स की मौत हो गई।
विज्ञापन


एसएचओ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां एक क्रेन घर में घुसी हुई थी और घर की दीवार गिर चुकी थी। पुलिस ने दीवार के मलबे के नीचे फंसे घायलों को निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां गंभीर रूप से घायल गरीबा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों का उपचार चल रहा है। सभी घायलों के हाथ, पैर और सिर में चोट आई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेट्रो साइट पर काम कर रही थी क्रेन
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि सभी घायल लोक निर्माण विभाग के लिए मजदूरी करते हैं जबकि क्रेन बीआर क्रेन कंपनी की है और ओखला टी-पॉइंट पर चल रहे मेट्रो प्रोजेक्ट में काम के लिए क्रेन को रखा गया है। मेट्रो साइट पर तैनात सुरक्षाकर्मी दीपक ने पुलिस को बयान में बताया कि क्रेन चालक ने तुगलकाबाद ले जाने के लिए मेट्रो साइट से अपनी क्रेन निकाली और जब उसने एमबी रोड पर अपनी क्रेन को तुगलकाबाद की ओर मोड़ने की कोशिश की तो क्रेन चालक ने क्रेन पर नियंत्रण खो दिया। क्रेन की रफ्तार तेज थी, जिसके चलते क्रेन विपरीत कैरिजवे स्थित इस घर में जा घुसी। पुलिस ने दीपक और घायलों के बयान पर केस दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है।


अचानक आई तेज आवाज
पुलिस को दिए बयान में घायल घनश्याम ने बताया कि वह सभी सोमवार देर रात अपना काम कर सोने के लिए कमरे में चले गए थे। देर रात एक तेज आवाज आई और घर की दीवार गिर गई। घायल ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि क्रेन घर में घुस गई। दीवार उनके उपर गिरी तो सभी मलबे में फंस गए। दीवार गिरने के बाद छत का कुछ हिस्सा भी टूट कर गिर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed