{"_id":"5bbfdbabbdec224ff83ac59f","slug":"one-lakh-bounty-criminal-arrested-in-delhi-geeta-colony","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख का इनामी कुख्यात बदमाश सोनू गिरफ्तार, मेरठ में डबल मर्डर व शामली में सुपारी लेकर की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख का इनामी कुख्यात बदमाश सोनू गिरफ्तार, मेरठ में डबल मर्डर व शामली में सुपारी लेकर की थी हत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Fri, 12 Oct 2018 04:54 AM IST
विज्ञापन
इनामी बदमाश सोनू गुर्जर को नोएडा एसटीएफ टीम ने किया गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी एसटीएफ कि नोएडा टीम ने एक लाख के इनामी बदमाश सोनू उर्फ शोकिंदर को दिल्ली की गीता कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। मेरठ के हस्तिनापुर में अरशद व हसीन डबल मर्डर और शामली में सुपारी लेकर हत्या कर चुका है, सोनू के गैंगस्टर अनिल दुजाना से भी करीबी संबंध है।
विज्ञापन
सीओ एसटीएफ राजकुमार मिश्रा ने बताया कि कई हत्याओं में अलीपुर मोरना, थाना हस्तिनापुर (मेरठ) निवासी सोनू उर्फ शोकिंदर पर हत्या, हत्या के प्रयास व लूट जैसे 14 से अधिक केस दर्ज हैं। वह 2011-12 में मुजफ्फरनगर जेल में था, तब उसकी मुलाक़ात अनिल दुजाना से हुई और वह उसके गैंग से जुड़ गया था।
विज्ञापन
पता चला है कि सोनू ने 10 लाख रुपए देकर अनिल दुजाना की आर्थिक मदद की थी। इसके बदले अनिल दुजाना ने सोनू पर दर्ज केस के गवाह और पैरोकारों पर दबाव बनाया था। सोनू की निशानदेही पर एसटीएफ ने हस्तिनापुर थाना पुलिस की मदद से अलीपुर मोना गांव से एक तमंचा और 12 बोर का पौना भी बरामद किया है। सोनू के खिलाफ आगे की कार्रवाई मेरठ पुलिस कर रही है।
विज्ञापन