फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   one lakh bounty criminal arrested in delhi Geeta colony

एक लाख का इनामी कुख्यात बदमाश सोनू गिरफ्तार, मेरठ में डबल मर्डर व शामली में सुपारी लेकर की थी हत्या

Fri, 12 Oct 2018 04:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Fri, 12 Oct 2018 04:54 AM IST
विज्ञापन
one lakh bounty criminal arrested in delhi Geeta colony
इनामी बदमाश सोनू गुर्जर को नोएडा एसटीएफ टीम ने किया गिरफ्तार

यूपी एसटीएफ कि नोएडा टीम ने एक लाख के इनामी बदमाश सोनू उर्फ शोकिंदर को दिल्ली की गीता कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। मेरठ के हस्तिनापुर में अरशद व हसीन डबल मर्डर और शामली में सुपारी लेकर हत्या कर चुका है, सोनू के गैंगस्टर अनिल दुजाना से भी करीबी संबंध है।

विज्ञापन


सीओ एसटीएफ राजकुमार मिश्रा ने बताया कि कई हत्याओं में अलीपुर मोरना, थाना हस्तिनापुर (मेरठ) निवासी सोनू उर्फ शोकिंदर पर हत्या, हत्या के प्रयास व लूट जैसे 14 से अधिक केस दर्ज हैं। वह 2011-12 में मुजफ्फरनगर जेल में था, तब उसकी मुलाक़ात अनिल दुजाना से हुई और वह उसके गैंग से जुड़ गया था।
विज्ञापन


पता चला है कि सोनू ने 10 लाख रुपए देकर अनिल दुजाना की आर्थिक मदद की थी। इसके बदले अनिल दुजाना ने सोनू पर दर्ज केस के गवाह और पैरोकारों पर दबाव बनाया था। सोनू की निशानदेही पर एसटीएफ ने हस्तिनापुर थाना पुलिस की मदद से अलीपुर मोना गांव से एक तमंचा और 12 बोर का पौना भी बरामद किया है। सोनू के खिलाफ आगे की कार्रवाई मेरठ पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed