{"_id":"5b77182f42c792464109c9d9","slug":"one-labourer-death-due-to-current-in-lift-at-greater-noida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: गौड़ सिटी में बड़ा हादसा, लिफ्ट में करंट से दो भाई झुलसे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: गौड़ सिटी में बड़ा हादसा, लिफ्ट में करंट से दो भाई झुलसे, एक की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर से बड़ा हादसा हुआ है । रबूपुरा कोतवाली इलाके में गौड़ सिटी की एक निर्माणाधीन साइट पर काम कर रहे दो मजदूर (सगे भाई) शुक्रवार को लिफ्ट में करंट आने से झुलस गए।
गौड़ सिटी की निर्माणाधीन साइट पर चांदपुर गांव निवासी देवेंद्र (22) अपने भाई ओमी (19) के साथ शुक्रवार को मजदूरी कर रहे थे। दोपहर करीब 11 बजे दोनों भाई लिफ्ट में उपरी मंजिल की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान लिफ्ट में तेज करंट दौड़ गया और दोनों भाई करंट से बुरी तरह झुलस गए। दोनों को अन्य मजदूरों ने ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान देंवेंद्र की मौत हो गई।

हादसे के बाद मजदूरों ने जमकर हंगामा कर बिल्डर व ठेकेदार पर मजदूरों की सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस व गौड़ सिटी के अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को मदद का आश्वासन देकर मजदूरों को शांत कराया।
गौड़ सिटी कंपनी के अधिकारी व कोतवाली प्रभारी के काफी समझाए जाने व मृतक की पत्नी को कंपनी की ओर से चौदह लाख रुपये की आर्थिक मदद व मृतक के परिजनों के एक सदस्य को कंपनी में नौकरी दिए जाने के आश्वासन के बाद ही परिजनों व ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।