फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   One laborer killed another injured in delhi

Delhi: निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत, दूसरा जख्मी, मकान मालिक और ठेकेदार पर केस दर्ज

Tue, 09 May 2023 12:48 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 09 May 2023 12:48 AM IST
सार

निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से दो मजदूर उसमें दब गए। गंभीर हालत में दोनों को मलबे से निकालकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त बिहार निवासी दिलीप यादव (45) के रूप में है।

विज्ञापन
One laborer killed another injured in delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य दिल्ली के चांदनी महल स्थित सीताराम बाजार में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से दो मजदूर उसमें दब गए। गंभीर हालत में दोनों को मलबे से निकालकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त बिहार निवासी दिलीप यादव (45) के रूप में है। दूसरे मजदूर छिट्टन मंडल का अस्पताल में इलाज जारी है। छानबीन के बाद चांदनी महल थाना पुलिस ने इस संबंध में मकान मालिक और निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन ने बताया कि रविवार देर रात करीब 2.50 बजे एलएनजेपी अस्पताल से एक मजदूर की मौत की सूचना पुलिस को मिली थी। अस्पताल ने बताया कि दो मजदूरों को जख्मी हालत में यहां लाया गया था, जिसमें एक मृत हो गया है। सूचना मिलते ही तुर्कमान गेट पुलिस चौकी का स्टाफ अस्पताल पहुंच गया। 

विज्ञापन

 

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि 2268, गली शंकर, सीताराम बाजार में 70 गज के मकान में पिछले काफी समय से तोड़फोड़ की जा रही थी। पुराने मकान को तोड़ने के बाद वहां नया मकान बनाया जाना था। देर रात करीब 1.40 बजे एक दीवार तोड़ने के दौरान वह मजदूरों पर गिर गई और दोनों उसके मलबे के नीचे दब गए। पुलिस ने छानबीन के बाद दिलीप यादव का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा। बाद में उसके परिवार को बिहार सूचना दे दी गई। पुलिस का कहना है कि उनके दिल्ली आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed