{"_id":"66cc2f08299d51bc6a0a0d70","slug":"one-laborer-died-and-four-people-were-injured-due-to-electrocution-in-bulandshahr-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahr: चलते ट्रक से टच हुई हाईटेंशन लाइन, करंट लगने से एक मजदूर की मौत; ड्राइवर समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahr: चलते ट्रक से टच हुई हाईटेंशन लाइन, करंट लगने से एक मजदूर की मौत; ड्राइवर समेत चार घायल
Mon, 26 Aug 2024 01:05 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 26 Aug 2024 01:05 PM IST
सार
बुलंदशहर में करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं, चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए खानपुर अमरगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऊंचागांव थाना क्षेत्र के गांव नित्यानंदपुर नगली में सोमवार की सुबह 9:30 बजे बालू डालकर आ रहे ट्रक से हाईटेंशन लाइन का तार अटक गया। जिसके चलते ट्रक में सवार पांच लोग करंट की चपेट में आ गए। जिसमें एक मजदूर शेर चौधरी पुत्र बेल सिंह निवासी खालोर थाना जहांगीराबाद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक समेत चार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घटना से ग़ुस्साए ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लगातार शिकायत करने के बाद भी झूल रही लाइन को ठीक न करने का आरोप लगाते हुए खानपुर अमरगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जाम को खुलवाने में विफल रही। ग्रामीणों ने शव को भी मौके से नहीं उठाने से दिया है। ग्रामीणों की मांग है कि पहले तारों को ऊंचा किया जाए, उसके बाद ही शव को उठने दिया जाएगा।
विज्ञापन