फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   One in 36 children is suffering from autism spectrum disorder

Delhi: 36 में से एक बच्चा है ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर से पीड़ित, 12 से 18 माह के उम्र में हो सकता है निदान

Tue, 25 Apr 2023 01:16 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 25 Apr 2023 01:16 AM IST
सार

डॉक्टरों की माने तो एएसडी का निदान 12-18 महीने की उम्र में ही हो सकता है। 2022-2023 के सीडीसी सांख्यिकीय डेटा बताते हैं कि 36 में से एक बच्चे में यह समस्या पाई जाती है। एएसडी सभी बच्चों में एक जैसी नहीं होती।

विज्ञापन
One in 36 children is suffering from autism spectrum disorder
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बच्चों में होने वाले ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (एएसडी) को दूर किया जा सकता है। यदि समय पर उनका उपचार किया जाए और इसे लेकर जागरूकता हो तो समस्या आसानी से पकड़ में आ सकती है। इस विषय को लेकर एम्स के चाइल्ड न्यूरोलॉजी डिविजन ने मंगलवार को एक चर्चा रखी है। इसमें डिविजन की प्रमुख प्रोफेसर डॉ. शेफाली गुलाटी व अन्य ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों के संबंध में अपनी बात रखेंगे।

विज्ञापन


डॉक्टरों की माने तो एएसडी का निदान 12-18 महीने की उम्र में ही हो सकता है। 2022-2023 के सीडीसी सांख्यिकीय डेटा बताते हैं कि 36 में से एक बच्चे में यह समस्या पाई जाती है। एएसडी सभी बच्चों में एक जैसी नहीं होती। एम्स के चाइल्ड न्यूरोलॉजी डिवीजन में हर साल 1800 से अधिक मामले आते हैं। इनमें से करीब 80 फीसदी बच्चों में एक से अधिक समस्याएं होती हैं। 

विज्ञापन

 

एएसडी वाले बच्चों और उनकी देखभाल करने वालों के साथ-साथ भाई-बहनों के जीवन की गुणवत्ता आम तौर पर विकासशील बच्चों की तुलना में खराब होती है। इनमें भी ऑटिज्म की गंभीरता देखी जा सकती है। ऐसे बच्चों के देखभाल को बेहतर बनाने व उनके जीवन स्तर को सुधारने के लिए मंगलवार को एम्स में चर्चा की जाएगी। इस दौरान विशेषज्ञ इस गंभीर बीमारी के लक्षण, उपचार आदि विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed