फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   One dead in road rage, 3 injured

तेज रफ्तार कार ने ली एक की जान तीन गंभीर

Thu, 21 Aug 2014 04:04 PM IST
Updated Thu, 21 Aug 2014 04:04 PM IST
विज्ञापन
One dead in road rage, 3 injured

दिल्ली के शांतिवन इलाके में एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से फुटपाथ पर सो रहे 4 लोगों में से एक की मौत हो गई और तीन गंभीर हालत में अपनी जान के लिए लड़ रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बुधवार रात 12 बजे के करीब यह घटना घटी। दुर्घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। पता चला है कि आरोपी ड्राइवर शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था।
विज्ञापन


यह घटना दरियागंज थाना में दर्ज है। मामला दर्ज कराने के बाद दरियागंज पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए जांच शुरू कर दी और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ड‌‌िवाइडर पर सो रहे 13 को कुचला

One dead in road rage, 3 injured

दिल्ली के निगमबोध घाट के पास रविवार रात तेज रफ्तार कार ने डिवाइडर पर सो रहे 13 लोगों कुचल दिया। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार की हालत गंभीर है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के समय वह नशे में था।

पुलिस के अनुसार वेस्ट विनोद नगर निवासी ऋषि कुमार प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। रविवार रात वह जहांगीरपुरी इलाके से अपनी भाभी को लेकर महिंद्रा क्वांटो कार से वेस्ट विनोद नगर जा रहा था।

निगमबोध घाट के पास कार को गीता कालोनी की तरफ मोड़ रहा था, लेकिन रफ्तार तेज होने के चलते वह कार को नियंत्रित नहीं कर पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed