फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   One day state mourning in Delhi on the demise of VK Malhotra

VK Malhotra: वीके मल्होत्रा के निधन पर दिल्ली में एक दिन का राजकीय शोक, सीएम के सरकारी कार्यक्रम स्थगित

Tue, 30 Sep 2025 06:36 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 30 Sep 2025 06:36 PM IST
सार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रो. मल्होत्रा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और कहा कि उनका निधन अत्यंत पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने अपने सभी सरकारी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।

विज्ञापन
One day state mourning in Delhi on the demise of VK Malhotra
श्रद्धांजलि अर्पित करतीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सरकार ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के प्रथम मुख्य कार्यकारी पार्षद व दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा के निधन पर एक दिन (बुधवार) के राजकीय शोक की घोषणा की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रो. मल्होत्रा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और कहा कि उनका निधन अत्यंत पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने अपने सभी सरकारी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार की ओर उनका अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आज उनके निवास पर जाकर वीके मल्होत्रा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनका निधन अत्यंत पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह दिल्ली के सांसद व विधायक भी रहे। मल्होत्रा भारतीय जनसंघ और भाजपा की प्रथम पंक्ति के योद्धा थे। उन्होंने न केवल दिल्ली की राजनीति को दिशा दी, बल्कि एक सच्चे जनसेवक के रूप में जनसेवा के नए मानक स्थापित किए। दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष के रूप में उन्होंने संगठन की नींव को मजबूत किया और असंख्य कार्यकर्ताओं को सेवा, अनुशासन और समर्पण का मार्ग दिखाया।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री ने कहा कि वीके मल्होत्रा का जीवन राष्ट्रनिष्ठा, संगठन कौशल और सादगी का जीता-जागता उदाहरण रहा। वह हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए पितृ-तुल्य मार्गदर्शक थे। उनका निःस्वार्थ और समर्पित जीवन हमेशा हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका जाना न केवल भाजपा परिवार के लिए, बल्कि दिल्ली के सामाजिक और राजनीतिक जीवन के लिए भी एक गहरी शून्यता छोड़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed