{"_id":"67a0f12c9574134e980ce3c3","slug":"one-day-interim-bail-to-former-mla-kuldeep-sengar-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को एक दिन की अंतरिम जमानत, चार फरवरी को आंख की होनी है सर्जरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को एक दिन की अंतरिम जमानत, चार फरवरी को आंख की होनी है सर्जरी
Mon, 03 Feb 2025 10:09 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 03 Feb 2025 10:09 PM IST
सार
इससे पहले न्यायालय ने 24 जनवरी को होने वाली सर्जरी के लिए सेंगर को अस्थायी जमानत दी थी। हालांकि उस दिन प्रक्रिया नहीं हो सकी।
विज्ञापन
कुलदीप सिंह सेंगर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक और उन्नाव बलात्कार मामले के दोषी कुलदीप सिंह सेंगर को मोतियाबिंद की सर्जरी कराने के लिए एक दिन की अंतरिम जमानत दे दी। अदालत ने सेंगर को चार फरवरी को आंख की सर्जरी कराने के लिए मेडिकल जमानत दी गई।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति यशवंत शर्मा और न्यायमूर्ति हरीश वैद्यनाथन शंकर की पीठ ने सेंगर को पांच फरवरी को जेल अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया। इससे पहले न्यायालय ने 24 जनवरी को होने वाली सर्जरी के लिए सेंगर को अस्थायी जमानत दी थी। हालांकि उस दिन प्रक्रिया नहीं हो सकी, इसलिए उसने जेल में आत्मसमर्पण कर दिया और फिर से अदालत का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन