{"_id":"63416313c2a21b7a012eb4e8","slug":"one-crore-rupees-recovered-in-a-nationwide-raid-in-the-delhi-excise-policy-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: आबकारी नीति मामले में हुई देशव्यापी छापेमारी में एक करोड़ रुपये बरामद, ईडी ने दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: आबकारी नीति मामले में हुई देशव्यापी छापेमारी में एक करोड़ रुपये बरामद, ईडी ने दी जानकारी
Sat, 08 Oct 2022 05:16 PM IST
अनुराग सक्सेना
पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sat, 08 Oct 2022 05:16 PM IST
सार
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में लगभग 35 स्थानों पर छापेमारी की गई थी। शराब व्यापारियों, वितरण कंपनियों और संबद्ध इकाइयों के खिलाफ छापेमारी में लगभग एक करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय ने बरामद किए एक करोड़ रुपये
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के बाद की गई छापेमारी में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लगभग एक करोड़ रुपये बरामद किए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में लगभग 35 स्थानों पर छापेमारी की गई थी। शराब व्यापारियों, वितरण कंपनियों और संबद्ध इकाइयों के खिलाफ छापेमारी में लगभग एक करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं। कुछ इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एजेंसी ने दिल्ली के एक टीवी चैनल के निदेशक, एल्कोहल वाले पेय पदार्थ का आयात-निर्यात करने वाली कंपनी के मालिक और पंजाब के एक पूर्व विधायक के ठिकानों पर छापेमारी की।
विज्ञापन
केंद्रीय एजेंसी इस संबंध में 103 स्थानों पर छापेमारी कर चुकी है और पिछले महीने शराब निर्माता कंपनी इंडोस्प्रिट के प्रबंध निदेशक समीर महेंदु को गिरफ्तार किया था। सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर में दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत अन्य को नामजद करने के बाद इसमें मनी लॉन्ड्रिंग की धारा भी जोड़ी गई थी।