Delhi: कोरोना वॉरियर प्रेरणा जैन के परिवार को एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि, मंत्री हुसैन ने घर जाकर सौंपा चेक
मंत्री इमरान हुसैन ने सोमवार को कोरोना महामारी के दौरान मरीजों का इलाज करते हुए जान गंवाने वाली कोरोना योद्धा डॉक्टर प्रेरणा जैन के परिवार से मुलाकात की। उन्हें सरकार की ओर से एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि का चेक सौंपा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने सोमवार को कोरोना महामारी के दौरान मरीजों का इलाज करते हुए जान गंवाने वाली कोरोना योद्धा डॉक्टर प्रेरणा जैन के परिवार से मुलाकात की। उन्हें सरकार की ओर से एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि का चेक सौंपा।
हुसैन ने बताया कि कोरोना वॉरियर डॉ प्रेरणा जैन दिल्ली के कमला नगर मोहल्ला क्लीनिक में कार्यरत थी, जहां सेवा करते हुए वह कोरोना से संक्रमित हो गई और उनका निधन हो गया था। इस दौरान स्थानीय विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी, एसडीएम सिविल लाइन व राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।