फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   one crore rupees challan in Delhi over odd even rule

सम-विषम में किए गए एक करोड़ के चालान, रोजाना 500 वाहन मालिक कर रहे हैं नियमों का उल्लंघन

Sun, 10 Nov 2019 07:21 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 10 Nov 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
one crore rupees challan in Delhi over odd even rule
दिल्ली ऑड ईवन - फोटो : a
सड़कों पर सम विषम के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए संदेश देयने के बाद भी रोजाना औसतन करीब 500 चालान किए गए। दिन के हिसाब से लोगों को वाहनों के नंबर का पता होने के बाद भी रोजाना अनदेखी का सिलसिला जारी है। परिवहन, पुलिस और राजस्व विभाग की 600  से अधिक टीमें अनदेखी करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए कार्रवाई में मुस्तैद हैं। पिछले छह दिनों के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर एक करोड़ से अधिक का जुर्माना किया जा चुका है।
विज्ञापन

 
सम विषम लागू होने के बाद पुलिस की ओर से सर्वाधिक चालान किए गए। इस बार चालान की राशि 2000 से बढ़ाकर 4000 कर दिया गया, बावजूद इसके नियमों की अनदेखी करने वालों की संख्या कम नहीं हो रही है। इनमें न केवल दिल्ली बल्कि दूसरे राज्यों से दिल्ली प्रवेश करने वाले वाहन भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


एक करोड़ से अधिक का जुर्माना

छह दिनों के दौरान करीब 3000 वाहन मालिकों को चालान किया जा चुका है, जिनपर एक करोड़ से अधिक का जुर्माना हो चुका है। नियमों की अनदेखी करने वालों में कुछ ऐसे लोग हैं जो जरूरी काम या आकस्मिक परिस्थितियों की वजह से निजी वाहनों में सफर कर रहे हैं जबकि कुछ ऐसे है जो जान बूझकर भी यह सोचते हैं कि कुछ दूर के सफर के दौरान कार्रवाई से बच जाएंगे। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें इस बारे में विस्तृत जानकारी न होने की वजह से ऐसी गलती हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम विषम: रोजाना किए गए करीब 500 चालान 

04 नवंबर-    271
05 नवंबर    562
06 नवंबर    376 
07 नवंबर-    694
08 नवंबर-    532  
09 नवंबर-    514
---------------------
          2949    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed