Corona Cases in Delhi: कोरोना की रफ्तार ने डराया; शनिवार को 400 से ज्यादा नए केस मिले, एक संक्रमित ने तोड़ा दम
दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 1216 हो गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में कोरोना से शनिवार को एक और मरीज की मौत हो गई, जबकि 416 नए मामले आए। वहीं, 144 मरीजों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई। शुक्रवार को 2895 लोगों की कोरोना की जांच हुई जिसमें 14.37 फीसदी लोग संक्रमित पाए गए।
दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 1216 हो गए हैं। इनमें से 717 मरीज होम आइसोलेशन में जबकि 83 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। अस्पतालों में भर्ती मरीजों में से 8 वेंटिलेटर, 42 आईसीयू व 29 ऑक्सीजन सपोर्ट पर भर्ती हैं।
एक दिन पहले ही दिल्ली में कोरोना के हालात पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। बैठक खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस बाद केजरीवाल ने कहा था कि चिंता की कोई बात नहीं है, जरूरी कदम उठाए जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि जीनोम सीक्वेंसिंग करवा रहे हैं।
सरकार ने दिशानिर्देश जारी कर कहा था है कि जिन लोगों को भी इनफ्लुएंजा या प्लू जैसे लक्षण हैं, वे लोग मास्क जरूर पहनें। अस्पताल के अंदर भी मास्क जरूर लगाएं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्थिति पर रोजाना नजर रखी जा रही है। अस्पताल प्रशासन को पूरी मुस्तैदी के साथ तैयारियों को बरकरार रखने के निर्देश दिए गए हैं।