फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   one carore bike in auto expo 2016

तगड़े ब्रेक ना गियर ना क्लच, 1 करोड़ की बाइक

Sat, 06 Feb 2016 10:42 AM IST
Updated Sat, 06 Feb 2016 10:42 AM IST
विज्ञापन
one carore bike in auto expo 2016

आपने बाइक बहुत देखी होंगी और उनकी रफ्तार के बारे में भी सुना होगा, लेकिन एक बाइक ऐसी है जिसकी टॉप स्पीड का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है। दुनिया की सबसे पावरफुल बाइक में ऑडी जैसा इंजन और फरारी से भी तगड़े चार डिस्क ब्रेक लगे हैं।

विज्ञापन


6400 सीसी वाली इस दमदार बाइक की आवाज रौंगटे खड़े कर देने के लिए काफी है। एशिया की ये इकलौती बाइक शुक्रवार को ऑटो एक्सपो पहुंची, जिसका नाम है बॉस हॉस और इसकी कीमत है एक करोड़ रुपये।
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में चल रहे 13वें ऑटो एक्सपो के तीसरे दिन इस बाइक को प्रदर्शनी के लिए लाया गया। 900 किलो वजन वाली इस बाइक का इंजन जब गुर्राया तो दर्शकों के होश उड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सबसे बड़ी खूबी ये है कि इसमें न गियर है न ही क्लच

one carore bike in auto expo 2016

बाकी सुपर बाइक्स के मुकाबले इसकी खासियत गिनते गिनते आप थक जाएंगे। इसकी सबसे बड़ी खूबी ये है कि इसमें न गियर है न ही क्लच।

फुल ऑटोमेटिक बाइक में ऑडी जैसा शेवरले वी-8 इंजन लगा है जो 450 बीएचपी की पावर देता है। इतने दमदार इंजन को ठंडा रखने के लिए ऑयल कूल्ड और एयर कूल्ड (फैन के साथ) दोनो सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है।

भारी होने के कारण बाइकर के लिए इसे खींचकर बैक करना मुश्किल काम है, जिसके चलते इसमें ऑटोमेटिक रिवर्स बटन है।

छह बाइक ऐसी थी जो यूनीक थीं

one carore bike in auto expo 2016

दरअसल, ऑटो एक्सपो में शुक्रवार  को सुपर बाइक्स ग्रुप बाइकर बडीज और बीएनआरबी की ओर से 40 सुपर बाइक प्रदर्शनी के लिए लगाई गई।


इनमें छह बाइक ऐसी थी जो यूनीक थीं बाकी सभी बाइक राइडर्स लेकर पहुंचे। यहां हॉस बॉस को देख दर्शक दंग रह गए। ज्यादातर ने न इसके बारे में सुना था न ही इसे कभी देखा था।

लेकिन दर्शकों को फोटो करने का मौका नहीं दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed