{"_id":"62afadc1e22a01202c17955c","slug":"one-arrested-for-stealing-cash-from-sudanese-mans-bag-posing-as-intelligence-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: खुफिया विभाग का अधिकारी बन विदेशी के बैग से नकदी उड़ाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: खुफिया विभाग का अधिकारी बन विदेशी के बैग से नकदी उड़ाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mon, 20 Jun 2022 06:21 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 20 Jun 2022 06:21 AM IST
सार
मूलरूप से सूडान के रहने वाले मोहम्मद बकरी ने बताया कि वह पिछले महीने मेडिकल वीजा पर भारत आया था। जब वह पत्नी के साथ एससीआई अस्पताल, ग्रेटर कैलाश से लौट रहा था। तभी एक एसएक्स4 में कार में तीन लोग आए और उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने खुद को खुफिया एजेंसी का अधिकारी बताते हुए उसके बैग की तलाश लेनी शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी चले गए। पीड़ित ने अपना बैग चैक किया तो 50000 यूएस डॉलर और 6500 सूडानी पाउंड गायब थे।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण-पूर्व जिले के लाजपत नगर थाना पुलिस ने खुफिया विभाग का अधिकारी बनकर चोरी करने वाले ईरानी मूल के नागरिक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हुसैन रजाफर्ज अहमद के रूप में हुई। उसने खुफिया विभाग का अधिकारी बनकर सूडान के व्यक्ति के बैग से नकदी चुरा ली थी। इसके पास से 2000 अमेरिकी डॉलर, 4000 सूडानी पाउंड, 28000 ईरानी रियाल, 200 सऊदी रियाल, 5000 आईएनआर और अपराधिक वारदात में इस्तेमाल की गई कार बरामद की है।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त ईशा पांडेय ने बताया कि मूलरूप से सूडान के रहने वाले शिकायतकर्ता मोहम्मद बकरी ने 14 जून को लाजपत नगर थाने में शिकायत दी थी। उसने बताया कि वह पिछले महीने मेडिकल वीजा पर भारत आया था। वह शाम करीब पौने पांच बजे पत्नी के साथ एससीआई अस्पताल, ग्रेटर कैलाश से लौट रहा था।
विज्ञापन
तभी एक एसएक्स4 में कार में तीन लोग आए और उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने खुद को खुफिया एजेंसी का अधिकारी बताते हुए उसके बैग की तलाश लेनी शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी चले गए। पीड़ित ने अपना बैग चैक किया तो 50000 यूएस डॉलर और 6500 सूडानी पाउंड गायब थे। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
विज्ञापन