{"_id":"5f1384a657e2da7b3724a032","slug":"one-and-a-half-percent-decrease-in-infection-growth-rate-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत की बात : संक्रमण वृद्धि दर में डेढ़ फीसदी की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत की बात : संक्रमण वृद्धि दर में डेढ़ फीसदी की कमी
Sun, 19 Jul 2020 04:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 19 Jul 2020 04:54 AM IST
विज्ञापन
काबू में हालात...
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में बीते एक माह से रोज 1.8 फीसदी की दर से नए मरीज बढ़ रहे हैं। इससे पहले यह आंकड़ा 3.2 फीसदी था। एक माह में नए मरीजों के बढ़ने की दर में करीब 1.5 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं, अन्य टॉप राज्यों के मुकाबले राजधानी में इस दर में सबसे अधिक कमी आई है।
विज्ञापन
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस समय यहां संक्रमण के कुल 120,107 मामले हैं। बीते एक माह में यानी,17 जून से 17 जुलाई के बीच 71 हजार नए मामले आए हैं। इस हिसाब से रोजाना औसतन 2400 मरीज मिले, जो कुल 120,107 मामलों का 1.8 फीसदी है। इस हिसाब से देखें तो बीते एक माह में रोजाना 1.8 फीसदी की दर से नए मरीज बढ़े। वहीं,17 मई से 17 जून के बीच 38 हजार नए मामले आए।
विज्ञापन
यानी रोजाना औसतन 1300 मरीज ,जो उस समय( 17 मई) के कुल 44,257 मामलों का 3 फीसदी है। इस हिसाब से देखे तो राजधानी में बीते एक माह में कोरोना की वृद्धि दर में करीब 2 फीसदी की कमी आई है।
विज्ञापन
अन्य संक्रमित राज्यों की बात करें तो इस दौरान महाराष्ट्र ,गुजरात और उत्तर प्रदेश में मरीजों की वृद्धि दर में 1 फीसदी की भी कमी नहीं आई है। सिर्फ तमिलनाडु में इस दर में 2 फीसदी की कमी है जो दिल्ली के बराबर है।
राज्यों में बढ़ी वृद्धि दर
17 जून की स्थिति
राज्य - मामले वृद्धि दर (प्रतिशत में)
महाराष्ट्र- 118437 3.8
दिल्ली- 45,989 3.2
गुजरात- 25,104 2.5
उत्तर प्रदेश-15,091 4.1
तमिलनाडु -48,089 5..2
17 जुलाई की स्थिति
राज्य मामले- वृद्धि दर
महाराष्ट्र- 292589 3.2
दिल्ली- 120107 1.8
गुजरात- 46430 2.2
उत्तर प्रदेश-45,163 4.5
तमिलनाडु-160907 3
(नोट-सभी आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय की बेवसाइट से लिए गए हैं)