{"_id":"65336de4e039dd2ada022b15","slug":"one-accused-arrested-in-the-case-of-woman-found-dead-in-tilak-nagar-area-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: विदेशी महिला की हत्या के मामले में एक गिरफ्तार, चेन से बंधे मिले थे हाथ-पैर और उस पर लगा था ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: विदेशी महिला की हत्या के मामले में एक गिरफ्तार, चेन से बंधे मिले थे हाथ-पैर और उस पर लगा था ताला
Sat, 21 Oct 2023 11:51 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 21 Oct 2023 11:51 AM IST
सार
Delhi Crime : पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) स्कूल के पास मृत मिली महिला के मामले में शनिवार को पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) स्कूल के पास मृत मिली महिला के मामले में शनिवार को पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गुरप्रीत के रूप में हुई है। आरोपी को तकनीकी जांच के आधार पर मिली जानकारी के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उससे मृत महिला की पहचान और हत्या के कारणों के बारे में पूछताछ कर रही है। महिला स्विट्जरलैंड की नागरिक है 11 अक्तूबर को दिल्ली आई थी, पुलिस सूत्रों के मुताबिक गुरप्रीत की मृत महिला से स्विट्जरलैंड में हुई थी मुलाकात, जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई।
विज्ञापन
मृत महिला के हाथ-पैर चेन से बंधे हुए थे और चेन में ताला लगा हुआ था। 30 वर्षीय महिला का शव शुक्रवार सुबह तिलक नगर में बरामद किया गया था। शव का ऊपरी हिस्सा काले रंग की प्लास्टिक से ढका हुआ था। दिल्ली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही थी।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस को पता चला कि महिला का शव एक कार में वहां लाया गया था। कार नंबर की जांच कर पुलिस उसकी मालकिन के पास पहुंची, उससे पूछताछ करने पर पता चला कि दो महीने पहले कार किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी थी।