फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Once again Dr bhola singh candidate of bjp Bulandshahr lok sabha seat

लोकसभा चुनाव 2019: ‘कमल’ खिलाने को भाजपा ने फिर खेला भोला पर दांव

Sun, 24 Mar 2019 01:45 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: vivek shukla Updated Sun, 24 Mar 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Once again Dr bhola singh candidate of bjp Bulandshahr lok sabha seat
डा. भोला सिंह (File)

लोकसभा सीट से सांसद डा. भोला सिंह को एक बार फिर भाजपा ने कमल खिलाने का अवसर दिया है। माना जा रहा है कि इस बार भी डा. भोला के पक्ष में पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान में राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह टिकट के लिए सामने आ गए थे। यह भी सत्य है कि बीते काफी समय से इस सीट पर बाबूजी के आशीर्वाद के बिना उम्मीदवार को टिकट मिलना आसान नहीं होता है।

विज्ञापन


वर्ष 2014 का आम लोकसभा चुनाव सभी के जेहन में है। बुलंदशहर लोकसभा सीट से भाजपा को उम्मीदवार घोषित करना था और कल्याण सिंह वर्तमान सांसद डा. भोला सिंह के लिए हाईकमान से टिकट मांग रहे थे। उस दौरान यह भी चर्चा थी कि बाबूजी ने अपनी पसंद पूछे जाने पर तीन बार डा. भोला सिंह का नाम हाईकमान के सामने रखा था। उसके बाद डा. भोला को पार्टी ने 2014 में टिकट दिया।
विज्ञापन


उस पर भोला खरे उतरे और बुलंदशहर सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर संसद पहुंचे थे। एक बार फिर आम लोकसभा चुनाव की बिसात बिछ चुकी है। सांसद भोला सिंह के अलावा खुर्जा निवासी मीनाक्षी सिंह, पूर्व विधायक होराम सिंह, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी अमित वाल्मीकि इस बार बुलंदशहर सीट से अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं डा. भोला सिंह खुद लगातार कल्याण सिंह के संपर्क में थे। इसके अलावा मीनाक्षी सिंह समेत अन्य दावेदार भी हाईकमान के संपर्क में थे। इस कारण भाजपा की पहली लिस्ट में बुलंदशहर से किसी भी उम्मीदवार की घोषणा नहीं हो सकी थी। गहन मंथन के बाद एक बार फिर बाबू जी का आशीर्वाद मिलने पर हाईकमान ने डा. भोला सिंह पर ही दांव खेला है। 


- पार्टी हाईकमान ने सांसद डा. भोला सिंह को ही बुलंदशहर सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। हाईकमान का निर्देश ही पार्टी के लिए सर्वोपरि है। एक बार फिर डा. भोला सिंह को पार्टी चुनावी रण में विजयी बनाकर संसद भेजेगी। - हिमांशु मित्तल, जिलाध्यक्ष भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed