{"_id":"596fa3164f1c1b5b5d8b45fb","slug":"on-the-sayings-of-tantric-the-father-threw-the-innocent-child-in-the-canal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तांत्रिक के कहाने पर गरीबी दूर करने के लिए पिता ने 3 साल की मासूम को नहर में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तांत्रिक के कहाने पर गरीबी दूर करने के लिए पिता ने 3 साल की मासूम को नहर में फेंका
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-2 में घर के सामने खेलते समय 11 जुलाई की शाम लापता हुई सोनाक्षी (03) को पिता धीरज ने ही नहर में फेक कर मौत के घाट उतारा था। आर्थिक तंगी दूर करने के लिए उसने तांत्रिक के कहने पर बेटी को बहते हुए पानी में फेका था। डीएलएफ क्राइम ब्रांच टीम ने मासूम बच्ची के अपहरण और हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए धीरज को गिरफ्तार किया है। पुलिस धीरज को रिमांड पर लेकर वारदात के बारे में पूरी जानकारी जुटाएगी।
मालूम हो कि एक निजी बैंक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी धीरज की बेटी 11 जुलाई की शाम लापता हो गई थी। धीरज ने पुलिस को बताया था कि वह स्कूटी में पेट्रोल डलवाने जा रहा था तो सोनाक्षी पीछे आने लगी। इस पर स्कूटी पर बैठा पार्क का एक चक्कर लगाने के बाद वह उसे घर के सामने छोड़कर चला गया था। करीब आधे घंटे बाद पत्नी ने फोन कर सोनाक्षी के लापता होने की बात बताई।
कोतवाली में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई गई, पुलिस रात भर बच्ची को खोजती रही। 12 जुलाई को सोनाक्षी का शव घर से करीब दस किलोमीटर दूर फतेहपुर स्थित गुरुग्राम नहर में मिला था। शव की हालत देख कर लगता था कि बच्ची की करीब बीस घंटे पहले डूबने से मौत हुई।
विज्ञापन
ब्लाइंड मर्डर की जांच में जुटी सीआईए डीएलएफ को धीरज पर तब शक हुआ जब वह बार बार बयान बदलने लगा। अपने ही बयानों में फंसे धीरज ने पुलिस के सामने आखिर सच्चाई बयान कर दी। कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि धीरज ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है।

- फोटो : FILE
सीसीटीवी फुटेज ने खोला राज
धीरज का घर चारों तरफ से तंग गलियों के बीच घिरा हुआ है। तफ्तीश में जुटी पुलिस को लगा कि इतनी तंग गलियों से जहां लोग बाहर ही रहते हैं कोई बच्ची को अगवा नहीं कर सकता। आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई तो धीरज बेटी को स्कूटी पर बैठा कर ले जाता तो दिखा लेकिन वापस अकेला ही आया। इन पहलुओं पर जांच करते हुए पुलिस ने धीरज से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।
बयान बदल रहा है आरोपी
धीरज बेटी की हत्या के पीछे अलग-अलग कहानी बता रहा है। एक कहानी तो उसने यही बताई कि उसे एक तांत्रिक मिला था, जिसने कहा कि यदि वह कन्या की बलि देगा तो आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी। दूसरी कहानी वह बता रहा है कि सोनाक्षी जिद्दी थी, उसका बहुत खर्चा करवाती थी। वह उससे तंग था। तीसरी कहानी वह पारिवारिक बता रहा है। पारिवारिक कारणों के चलते वह सोनाक्षी से नफरत करता था।