फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   On the roof of the bus will have to meet costly, will act.

बस की छत पर सफर करना पड़ेगा महंगा, होगी कार्रवाई

Tue, 09 Feb 2016 06:06 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 09 Feb 2016 06:06 PM IST
विज्ञापन
On the roof of the bus will have to meet costly, will act.

रोडवेज बसों के ऊपर बैठकर सफर करने पर परिवहन निगम सख्त हो गया है। रोडवेज महाप्रबंधक ने सभी चालक-परिचालकों को निर्देश जारी कर यह सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं कि कोई भी छात्र व यात्री बसों में लटक कर या फिर छत पर बैठकर यात्रा न करें।

विज्ञापन


विभाग ने आदेश की अवहेलना करने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि बसों के ऊपर लटककर छात्रों द्वारा सफर करने का सिलसिला निरंतर चलता रहता है।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में यात्री भी अपनी जान जोखिम में डालकर बसों के ऊपर या बाहर लटककर सफर करते देखे जा सकते हैं। इस कारण कई बार हादसे हो चुका हैं।

उधर, छात्रों का आरोप है कि बसों की कमी के बारे में विभाग को कई बार अवगत करा चुके हैं, लेकिन समस्या का आज तक कोई समाधान नहीं हुआ है।

इसके चलते छात्रों में विभाग के प्रति रोष पनपता जा रहा है, जो कभी भी सड़कों पर आकर फूट सकता है। छात्र महेश कुमार, प्रवीण, अनिल कुमार, रमेश कुमार सुभाष चंद ने बताया कि सुबह के समय बस स्टैंड पर बसों की भारी कमी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों को काफी समय तक बसों की राह देखनी पड़ती है। छात्रों की भारी भीड़ को देखकर बसों के चालक बस स्टैंड पर रोकने के बजाय तेज रफ्तार से दौड़ा लेते हैं, जिस पर छात्रों को मजबूरी में बसों के पीछे भागना पड़ता है और इस दौरान कई छात्र गिरकर घायल भी हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed