{"_id":"5ad4c60a4f1c1b330a8b4e4b","slug":"on-the-fourth-day-of-swati-maliv-s-fast-bjp-leader-and-actor-shatrughan-sinha-came-for-support","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वाति मालीवाल के अनशन का चौथा दिन, समर्थन देने आए भाजपा नेता व अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाति मालीवाल के अनशन का चौथा दिन, समर्थन देने आए भाजपा नेता व अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
swati maliwal
- फोटो : जी पॉल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजघाट स्थित समता स्थल पर आमरण अनशन पर बैठी दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को अब देशभर से समर्थन मिलने लगा है। महिला अपराधों के खिलाफ लड़ाई में उनका साथ देने के लिए भाजपा नेता व अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा भी अनशन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मैं यहां एक नेता के रुप में नहीं बल्कि एक जागरुक पिता, जागरुक नागरिक व कलाकार के रुप में आया हूं।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बात का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि वह केजरीवाल से पूरी तरह से सहमत हैं कि बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों में तय समय में मुकदमा पूरा करके मौत की सजा दी जानी चाहिए।
स्वाति के अनशन के चौथे दिन सोमवार सुबह पुलिस अनशन खत्म करवाने के लिए पहुंच गई। लेकिन उन्होंने अपना अनशन समाप्त करने से मना कर दिया।

केन्द्र के इशारे पर पुलिस अनशन तुड़वाना चाहती हैं
swati maliwal
- फोटो : जी पॉल
उन्होंने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि केन्द्र के इशारे पर पुलिस अनशन तुड़वाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कहा है कि प्रधानमंत्री कार्यालय से उन्हें अनशन तुड़वाने केआदेश मिले हैं। सोमवार सुबह अनशन स्थल पर पुलिस के पहुंचने से यह आशंका जताई जाने लगी कि पुलिस मालीवाल को अनशन स्थल से हटाने आई है।
उधर दिल्ली पुलिस ने कहा कि 13 अप्रैल से जो डॉक्टर स्वाति मालीवाल को जांच रहे हैं, उन्होंने अस्पताल जाने की सिफारिश की है। उसकेअनुसार ही दिल्ली पुलिस ने उन्हें चिकित्सा सलाह से जाने के लिए कहा।
दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति ने कहा कि अन्ना 73 साल की उम्र में 13 दिन अनशन कर सकते हैं, अरविंद केजरीवाल 15 दिन कर सकते हैं। तो क्या महिलाएं इतनी कमजोर हैं कि वह चार दिन भी अनशन नहीं कर सकती। उन्होंने अपनी मांगों को दोहराते हुए कहा कि जब तक वह मांगे पूरी नहीं होती तब तक वह अपना अनशन खत्म नहीं करेंगी।