फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   On the death of two elderly patients in civil hospital ruckus

दो बुजुर्ग मरीजों की मौत पर सिविल अस्पताल में हंगामा

Sun, 15 Feb 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 15 Feb 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
On the death of two elderly patients in civil hospital ruckus

सिविल अस्पताल के आपातकालीन विभाग में शुक्रवार रात को दो मरीजों की मौत के बाद हंगामा हो गया। मृतक के परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने बीच-बचाव कर परिजनों को शांत किया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, देर रात मदनपुरी निवासी 70 वर्षीय जयदेव को हृदय रोग संबंधी शिकायत के बाद सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने ईसीजी करने के बाद स्थिति गंभीर होन पर रैफर कर दिया। परिजन जब तक मरीज को ले जाते,  हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


लगभग इसी समय अस्पताल के आपातकालीन विभाग में आए जैकबपुरा निवासी 65 वर्षीय रमेश कुमार के सांस की नली में दूध फंसने के बाद गंभीर स्थिति में लाया गया। उसकी भी थोड़ी देर में मौत हो गई। डॉक्टर जब तक परिजनों को समझाते, वे उग्र हो गए। आरोप है कि परिजनों ने एक स्टाफ नर्स के अलावा डॉक्टर के साथ बदसलूकी की। हालांकि, मामला बढ़ने से पहले ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना पुलिस की महिला सब इंस्पेक्टर गीता के मुताबिक, पुलिस ने बीचबचाव कर परिजनों को शांत कराया। शनिवार को इस मामले में डॉक्टरों की तरफ से पुलिस को शिकायत देने की बात कही गई। लेकिन थाना प्रभारी समेत पुलिसकर्मियों से पूछताछ पर उन्होंने ऐसी कोई भी शिकायत आने से साफ इनकार किया।


गौरतलब है कि सिविल अस्पताल में इससे पहले भी हंगामे की स्थिति कई बार बन चुकी है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक डॉक्टरों की कमी के चलते मरीजों को देखने में समय लग जाता है, जिसमें कई बार स्थिति गंभीर बन जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed