फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   On pretext of getting bail to her husband man kept on raping woman for several months

दर्द भरी दास्तां: खुद को वकील बता कई महीने लूटी अस्मत, कचहरी के चैंबर में भी की हैवानियत, फिर ले गया गेस्ट हाउस

Fri, 20 May 2022 10:39 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 20 May 2022 10:39 PM IST
सार

न्याय दिलाने का झांसा देकर खुद को वकील बताने वाले ने एक महिला से कई महीने दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसने अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसे व उसके पति को जेल में मरवा देगा।

विज्ञापन
On pretext of getting bail to her husband man kept on raping woman for several months
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पति को जमानत दिलाने के नाम महिला के साथ कई महीनों तक दुष्कर्म व अश्लील वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी वकील बनकर महिला के साथ कई महीनों तक दुष्कर्म करता रहा। उसने महिला की अश्लील फोटो व वीडियो बना लिया। आरोपी ने महिला को धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसे व उसके पति को जेल में मरवा देगा। दक्षिण जिले की तिगड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामला दर्ज होने के कई दिन बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। इस वारदात के बाद महिला को उसके पति ने भी छोड़ दिया है।

विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला(23) संगम विहार अकेली रहती है। उसने वर्ष 2019 में मंदिर में प्रेम विवाह किया था। मार्च 2021 में उसका पति अवैध हथियार रखने के आरोप में जेल गया था। इस केस के सिलसिले में मार्च 2021 में उसकी काबुल नामक व्यक्ति से हुई। आरोपी ने खुद को वकील बताया था। उसने कहा था कि उसकी अदालत में बहुत चलती है। उसने महिला को उसके पति को जल्द ही जेल से बाहर निकलवाने का झांसा दिया। ऐसे में पीड़िता ने उसे अपना मोबाइल नंबर दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च के चौथे सप्ताह में काबुल उसके घर आ गया और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो वह उसे व उसके पति को जेल में मरवा देगा। धमकी से वह बहुत ज्यादा डर गई थी। इस कारण पुलिस को शिकायत नहीं की। 

विज्ञापन

12 अप्रैल, 2022 को काबुल ने उसे फीस देने के नाम पर कोर्ट में बुलाया। कोर्ट में कोई नहीं था। आरोपी ने चैंबर में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने धमकी दी कि उसके पास उसके अश्लील फोटो व वीडियो हैं। वह 11 मई, 2022 को कपड़े लेने लाजपत नगर गई थी। आरोपी वहां आ गया और अश्लील फोटो व वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर सनलाइट कॉलोनी में स्थित पीजी गेस्ट हाउस में ले गया। यहां पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

यहां पर पीड़िता ने 100 नंबर पर कॉल की। सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस मौके पहुंची। इसके बाद मामले को तिगड़ी थाना पुलिस को भेज दिया। तिगड़ी थाना पुलिस ने दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed