फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   On his way to school kidnaped Class XII student and gang rape in taxi

स्कूल जाते वक्त अपहरण, छात्रा से टैक्सी में गैंगरेप

Sat, 12 Dec 2015 08:09 AM IST
Updated Sat, 12 Dec 2015 08:09 AM IST
विज्ञापन
On his way to school kidnaped Class XII student and gang rape in taxi

पश्चिमी जिले के रणहौला थाना इलाके में 14 वर्षीय किशोरी का दिनदहाड़े अपहरण कर उसके साथ टैक्सी में गैंगरेप किया गया। छह आरोपियों ने किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया।

विज्ञापन


घटना के समय किशोरी स्कूल जा रही थी। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है। पुलिस की सतर्कता के चलते पांच आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया गया। एक आरोपी फरार हो गया है।

विज्ञापन


पश्चिमी जिला डीसीपी पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे 14 वर्षीय किशोरी मीना (बदला हुआ नाम) जय विहार के नजदीक स्थित स्कूल जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिचाओ गांव के पास सुनसान जगह पर ले गए उसे

On his way to school kidnaped Class XII student and gang rape in taxi

रास्ते में पास रहने वाला युवक राहुल अपने दोस्त अमन व संदीप के साथ मीना को मिला। इन लोगों ने मीना को सफेद रंग की टाटा सूमो टैक्सी में जबरन खींचकर डाल लिया।


टैक्सी में सूरज, रमेश कुमार और नरेन्द्र उर्फ चंचल पहले से मौजूद थे। आरोपियों ने टैक्सी में किशोरी को धमकाया और जान से मारने की धमकी दी।

ये किशोरी को दिचाओ गांव के पास सुनसान जगह पर ले गए। यहां सभी आरोपियों ने बारी-बारी से मीना को अपनी हवस का शिकार बनाया।

पुलिस चेकिंग में गाड़ी रूकी तो उसने कह डाली आपबीती

On his way to school kidnaped Class XII student and gang rape in taxi

रोपियों की हरकतों को विरोध किया तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद ये मीना को हिरण कुंडा गांव एरिया में ले गए।

यहां पर इनको मुंडा पुलिस थाने के पुलिसकर्मियों व ट्रैफिक पुलिसकर्मी एएसआई ओमप्रकाश ने चेकिंग के लिए रोका। टैक्सी के रुकते ही मीना ने सारी बात बता दी।

पुलिसकर्मियों ने पांच आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी अमन (23) मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।

आरोपियों ने जय विहार इलाके से उसका अपहरण किया था

On his way to school kidnaped Class XII student and gang rape in taxi

मीना ने बताया कि आरोपियों ने उसे जय विहार इलाके से उसका अपहरण किया था। रणहौला थाना पुलिस ने पोक्सो, अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्जकर पकड़े गए पांचों आरोपियों राहुल (19), सूरज (19), संदीप कुमार (21), रमेश कुमार (27) और नरेंद्र (20) को गिरफ्तार कर लिया है।

सूरज पत्राचार स्कूल से 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा है। संदीप व नरेन्द्र पेशे से ड्राइवर हैं। रमेश कुमार नमकीन शॉप पर नौकरी करता है।

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई टाटा सूमो टैक्सी बरामद कर ली है। मीना के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed