फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   on first night bride committed forcibly unnatural sexual harassment with groom

सुहागरात पर खुली पति की पोल, 15 दिन तक दुल्हन सह गई, फिर थाने में सब कह गई

Wed, 18 Jul 2018 10:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 18 Jul 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
on first night bride committed forcibly unnatural sexual harassment with groom

बड़ी धूमधान से युवती की शादी उसके करीबी रिश्तेदार से की गई थी। सुहागरात के दिन ही युवती के पति की पोल खुल गई। 15 दिन तक युवती सहती रही, लेकिन फिर वह थाने पहुंच गई। 

विज्ञापन


घटना देश की राजधानी दिल्ली की है। बड़े अरमानों के साथ चांदनी महल इलाके में रहने वाली 18 वर्षीय युवती की शादी उसके करीबी रिश्तेदार से कराई गई। शादी की पहली रात को ही उसके पति ने युवती के साथ जबरन अप्राकृतिक यौनाचार किया।
विज्ञापन


पीड़िता ने शुरूआत में तो सब कुछ सहा, लेकिन बढ़ते जुल्म के बीच उसने पति की शिकायत अपने सास से की। सास-ससुर ने उल्टा उसे ही धमकाना शुरू कर दिया। युवती के माता-पिता ने जब सास-ससुर को समझाने का प्रयास किया तो युवती को रिश्तेदारी में बदनाम किया जाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 जुलाई को आखिर पीड़िता परिजनों के साथ हिम्मत कर चांदनी महल थाने पहुंची और पति की करतूतों के बारे में बताया। पुलिस ने फौरन पीड़िता का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल आरोपी पति फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पहली रात को ही युवती की मर्जी के खिलाफ उसके पति ने...

on first night bride committed forcibly unnatural sexual harassment with groom

पुलिस के मुताबिक, युवती परिवार के साथ चांदनी महल इलाके में रहती है। 14 अप्रैल 2018 को युवती की करीबी रिश्तेदार युवक से शादी हुई। पहली रात को ही युवती की मर्जी के खिलाफ उसके पति ने अप्राकृतिक यौनाचार किया। 

15 दिन ऐसा ही सिलसिला चला। विरोध करने पर आरोपी उस पर उल्टे आरोप लगाकर उसे पीटना शुरू कर दिया। युवती सब कुछ सहती रही। 26 जून को उसने सारी बात अपनी सास को बताई तो सास-ससुर उसे ही उल्टा धमकाने लगे। 

पीड़िता ने अपने माता-पिता को भी उसके जुल्मों के बारे में नहीं बताया। माता-पिता ने बेटी की हालत देखकर उसके सास-ससुर से बातचीत तो उन्होंने उन्हें भी धमकाया। पीड़िता अपने माता-पिता के साथ घर आ गई।

सास-ससुर से भी पूछताछ जारी

on first night bride committed forcibly unnatural sexual harassment with groom
13 जुलाई को पीड़िता माता-पिता के साथ चांदनी महल थाने पहुंची, वहां उसने लोकलाज के डर से पति की मारपीट करने की ही बात पुलिस को बताई। इस पर आरोपी उसे धमकाने लगा। 

इधर 16 जुलाई को पीड़िता ने अपनी मां को पति के जुल्मों की कहानी सुनाई तो मां फौरन उसे लेकर चांदनी महल थाने पहुंची, जहां उसका बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया गया। अब पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है। पुलिस युवती के सास-ससुर से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed