फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   on diwali 500 special buses will run

दिवाली पर पांच सौ विशेष बसों से यात्रियों को राहत देने की तैयारी

Thu, 29 Oct 2015 09:56 AM IST
Updated Thu, 29 Oct 2015 09:56 AM IST
विज्ञापन
on diwali 500 special buses will run

यात्रियों की सुविधा और दिवाली की भीड़ को देखते हुए उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश व राजस्थान परिवहन दिवाली से दो दिन पहले यानी 9 व 10 नवंबर को करीब पांच सौ विशेष बसों को सड़क पर उतारने जा रहा है।

विज्ञापन


इससे घर से दूर रहने वालों को अपनों के संग दिवाली मनाने के लिए घर जाने में आसानी होगी। दरअसल, दिवाली के कारण दिल्ली से देश के विभिन्न इलाकों को जाने वाली इंटरस्टेट बस सेवा की अधिकतर बसों में अक्तूबर के दूसरे हफ्ते तक बुकिंग फुल हो गई।
विज्ञापन


ऐसे में यात्रियों की मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। आईएसबीटी कश्मीरी गेट, सराय काले खां और आनंद विहार में विभिन्न राज्यों की रोडवेज के बुकिंग काउंटर पर यात्रियों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं, क्योंकि बुकिंग फुल होने के कारण ऑनलाइन बुकिंग का विकल्प बंद हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिल रही बुकिंग इसलिए चलाई गईं हैं अतिरिक्त बसें

on diwali 500 special buses will run

यात्रियों को अतिरिक्त बसों में भी एडवांस बुकिंग नहीं मिल रही है। कारण कई राज्यों के रोडवेज परिवहन ने अभी विशेष बसों की बुकिंग लेनी शुरू नहीं की है।

उत्तराखंड परिवहन की आनंद विहार, कश्मीरी गेट व सराय काले खां से 190 बसें प्रतिदिन चलती हैं, जिनकी दिवाली के दौरान बुकिंग फुल है। इसी के चलते करीब 30-40 अतिरिक्त बसें मंगवाई गई हैं।

इसी प्रकार हिमाचल रोडवेज की 105 बस प्रतिदिन चलती है, यहां पचास अतिरिक्त बसें मंगवाई गई हैं। राजस्थान की करीब 80 बसें चलती हैं, जहां 60 अतिरिक्त मंगवाई गई हैं। सबसे अधिक उत्तर प्रदेश की करीब ढाई सौ अतिरिक्त बसें सड़क पर उतरेंगी।

इसी प्रकार हरियाणा भी करीब सौ अतिरिक्त बसें उतारने जा रहा है। पंजाब 60 और जम्मू कश्मीर 20 बसें उतारेगा। इन बसों का संचालन 10 नवंबर को किया जाएगा। इसके अलावा 9 नवंबर को भी बड़ी संख्या में विभिन्न राज्यों के लिए अतिरिक्त बसें संचालित होंगी।

एक अनुमान के मुताबिक, दिल्ली से विभिन्न राज्यों की करीब तीन हजार बसें निकलती हैं, जिनमें करीब दो हजार बसें तीनों आईएसबीटी से बनकर चलती हैं।

निजी बसों की भी रहेगी चांदी

on diwali 500 special buses will run

दिवाली पर विभिन्न प्रदेशों का रोडवेज प्रबंधन अतिरिक्त बसें सड़क पर उतारता है। बावजूद इसके हजारों की संख्या में यात्रियों को सीट नहीं मिल पाती। सरकारी के अलावा बस अड्डों के बाहर निजी बस ऑपरेटर भी विभिन्न राज्यों के लिए अपनी सेवाएं देने की तैयारी में लगे हैं। कश्मीरी गेट के अशोक के मुताबिक, उन्होंने हरियाणा, यूपी, राजस्थान, उत्तराखंड के लिए करीब डेढ़ सौ बस तैयार करवाई है।

50 अतिरिक्त बसों से राहत दिलाने की तैयारी
दिल्ली से हिमाचल रोडवेज की 105 बसें हिमाचल के विभिन्न रूट पर चलती हैं, जिनकी अक्तूबर के पहले व दूसरे हफ्ते में ही बुकिंग फुल हो गई थी। यात्रियों की डिमांड के चलते 10 नवंबर को स्पेशल बसें दिल्ली से चलेंगी। इसके लिए करीब पचास अतिरिक्त बसें मंगवाई गई हैं, जिसमें पंद्रह अतिरिक्त बसों की 28 अक्तूबर तक बुकिंग फुल हो चुकी है।- नीना सरदाना, रीजनल मैनेजर, एचआरटीसी, आईएसबीटी कश्मीरी गेट।

कर्मचारियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
दिल्ली से उत्तराखंड के विभिन्न इलाकों में अपनों संग दिवाली का पर्व मनाने के लिए दिल्ली से 20 फीसदी अतिरिक्त बसों को चलाया जाएगा, ताकि सभी यात्रियों को सीट मिल सके। इसके अलावा पहली बार उत्तराखंड सरकार दिवाली के दिन ड्यूटी करने वाले ड्राइवर, कंडक्टर व अन्य कर्मियों को प्रोत्साहन राशि भी देगी।- यशपाल सिंह, सीएमडी, उत्तराखंड परिवहन, आईएसबीटी कश्मीरी गेट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed