{"_id":"b978211a8a0a8dd62e7f26a9a1a8999d","slug":"on-63-people-6-crores-of-government-dues-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 गांवों के 63 लोगों पर 6 करोड़ सरकारी बकाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 गांवों के 63 लोगों पर 6 करोड़ सरकारी बकाया
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 09 Dec 2015 06:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा तावडू़ समेत खंड के 13 गांवों के 63 लोगों पर विभिन्न मामलों का सरकार का करीब छह करोड़ रुपये बकाया है। कोर्ट ने इन लोगों से रिकवरी करने के आदेश राजस्व विभाग को दिए हैं। तहसीलदार विजय सिंह यादव ने कोर्ट के आदेश मिलने के बाद बुधवार को सभी सर्कल पटवारीयों की एक बैठक लेकर वसूली करने को कहा है।
विज्ञापन
तहसीलदार ने बताया की दुर्घटना, बैंक ड्यूज व डीटीपी आदि के मामले में तावडू सहित क्षेत्र के 13 गांवों के 63 लोगों पर 6 करोड़ रुपये बकाया है। इनमें कुछ जमानत देने वाले भी शमिल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया समय पर अदायगी नहीं होने पर कोर्ट की तरफ से उन्हें क्षेत्र के गांव जफराबाद, सिलखोह, खोरी कलां, चीला, सूंध, चाहलका, सबरस, गवारका, चुन्धिका, शिकारपुर, मोहमदपुर अहीर, सहसौला व पचगांवा सहित तावडू कस्बे के ऐसे लोगों से रिकवरी के आदेश प्राप्त हुए है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा बुधवार को सभी हल्का पटवारियों की बैठक लेकर बकाया वसूली के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर तहसीलदार ने राजस्व रिकॉर्ड की समीक्षा करते हुए लंबित जमाबंदियों को अपडेट करने के आदेश भी दिए।