{"_id":"5b72cdf142c7924efc1313ce","slug":"on-15-august-delhi-metro-violet-line-service-to-start-from-4-hour-30-minute-in-morning-full-advisory","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः 15 अगस्त पर सुबह 4:30 बजे से चलेगी मेट्रो, पढ़ें पूरी एडवाइजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः 15 अगस्त पर सुबह 4:30 बजे से चलेगी मेट्रो, पढ़ें पूरी एडवाइजरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 14 Aug 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर दिल्ली मेट्रो एक दिन के लिए खास सेवाएं देगी। 15 अगस्त के दिन सुबह 4:30 बजे से ही वॉयलेट लाइन पर मेट्रो की सेवाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
यह सेवा खासतौर से उन लोगों के लिए है जो लाल किले पर आयोजित होने वाला कार्यक्रम देखने जाएंगे। लोगों को लाल किला पहुंचने में परेशानी न हो इसलिए दिल्ली मेट्रो ने एक दिन के लिए ये खास इंतजाम किया है।
विज्ञापन
डीएमआरसी के अधिकारी ने बताया कि बुधवार को एस्कॉर्ट मुजेसर से कश्मीरी गेट के बीच चलने वाली मेट्रो लाइन सुबह 4:30 बजे से शुरू हो जाएगी, जो हर 15 मिनट के अंतराल पर चलेगी। यह सेवा सुबह 6 बजे तक ऐसे ही रहेगी और उसके बाद सेवाएं सामान्य रूप से चलने लगेंगी।
विज्ञापन
हालांकि डीएमआरसी ने ये जानकारी दी है कि वॉयलेट लाइन के अलावा अन्य लाइनों पर सेवाएं सामान्य रहेंगी। सिर्फ कश्मीरी गेट से एस्कॉर्ट मुजेसर के बीच पड़ने वाले चार स्टेशनों की एक्जिट और एंट्री स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान प्रभावित रहेंगे।
इन चार स्टेशनों पर एंट्री एक्जिट पर रहेगा नियंत्रण
इन चार स्टेशनों में लाल किला, जामा मस्जिद, दिल्ली गेट और आईटीओ हैं। इन स्टेशनों के कुछ गेट पूरी तरह सुरक्षा व्यवस्था के चलते बंद रहेंगे। इसके साथ ही लाल किला और जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर लोगों की सहूलियत के लिए अतिरिक्त टिकट काउंटर भी बनाए जाएंगे।
इसके अलावा लाल किले पर चलने वाले कार्यक्रम के खत्म होने के बाद मेट्रो स्टेशनों पर आने वाली भीड़ को संभालने के लिए और उन्हें गाइड करने के लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनात किए जाएंगे। सुरक्षा की दृष्टि से आज 14 अगस्त की सुबह 6 बजे से 15 अगस्त की दोपहर 2 बजे तक पहले से ही मेट्रो की पार्किंग बंद कर दी गई है।
इसके अलावा लाल किले पर चलने वाले कार्यक्रम के खत्म होने के बाद मेट्रो स्टेशनों पर आने वाली भीड़ को संभालने के लिए और उन्हें गाइड करने के लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनात किए जाएंगे। सुरक्षा की दृष्टि से आज 14 अगस्त की सुबह 6 बजे से 15 अगस्त की दोपहर 2 बजे तक पहले से ही मेट्रो की पार्किंग बंद कर दी गई है।