{"_id":"5c13dc10bdec22572e1efeaa","slug":"on-12th-day-of-bulandshahar-violence-no-accused-can-arrrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर बवाल: 12वें दिन खाली रहे पुलिस के हाथ, जारी हुई 18 नामजदों की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर बवाल: 12वें दिन खाली रहे पुलिस के हाथ, जारी हुई 18 नामजदों की तस्वीर
Fri, 14 Dec 2018 10:06 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 14 Dec 2018 10:06 PM IST
विज्ञापन
नामजदों का पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
स्याना बवाल मामले के आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इसी के मद्देनजर शुक्रवार को पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया। उनकी शिनाख्त और वीडियो के आधार पर जांच पड़ताल कर पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी तक नामजद फरार आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सके हैं। वहीं, जिला पुलिस ने 18 नामजदों की तस्वीर जारी की है।
विज्ञापन
#BulandshahrViolence case: District Police releases pictures of 18 accused absconding in the case and says it will attach their movable properties pic.twitter.com/LxPKZZ3vAL
— ANI UP (@ANINewsUP) December 14, 2018विज्ञापन
स्याना में तीन दिसंबर को हुए बवाल का मामला 12 दिन बाद भी अनसुलझा नजर आ रहा है। चूंकि पुलिस अभी तक नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है न ही कोई ऐसा तथ्य पुलिस के हाथ लगा है, जिससे साफ हो सके कि किसने किसको गोली मारी है। पुलिस अभी तक मृतक इंस्पेक्टर की लापता लाइसेंसी
विज्ञापन
पिस्टल भी बरामद करने में असफल रही है। आरोपियों की तलाश में कई टीमें जुटी हुई हैं जो लगातार दबिश दे रही हैं। आरोपियों के घरों से लेकर रिश्तेदारों के घरों तक पुलिस पहुंच चुकी है। शुक्रवार को भी पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। स्याना सीओ राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि वीडियो के आधार पर अज्ञात आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है, कुछ को चिन्हित भी कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।