{"_id":"61cc7993d4515f5f7128e6a3","slug":"omicron-variant-of-corona-virus-is-also-being-found-in-random-samples-in-delhi-experts-anticipating-community-spread","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में सामुदायिक प्रसार की आशंका: रैंडम सैंपल में भी मिल रहे ओमिक्रॉन संक्रमित, विशेषज्ञों बोले- सरकार को फिर से बनानी चाहिए नीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में सामुदायिक प्रसार की आशंका: रैंडम सैंपल में भी मिल रहे ओमिक्रॉन संक्रमित, विशेषज्ञों बोले- सरकार को फिर से बनानी चाहिए नीति
Wed, 29 Dec 2021 08:36 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 29 Dec 2021 08:36 PM IST
सार
स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. चंद्रकांत लाहरिया का कहना है कि सरकार को फिर से नीति बनानी चाहिए। ग्रेप पुरानी स्थिति पर आधारित है। इसलिए सरकार को ओमिक्रॉन को देखते हुए एक नई नीति बनाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
कोरोना जांच करते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन वैरिएंट रैंडम सैंपल में भी मिल रहा है। इसे लेकर विशेषज्ञ सामुदायिक प्रसार की आशंका भी जता रहे हैं। देश में ऐसे पहले तीन मामले कुछ समय पहले दिल्ली में ही दर्ज हुए थे जो ओमिक्रॉन संक्रमित होने के साथ ही उनकी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं थी। न ही उनके परिवार में कोई विदेश में गया था। अब आईजीआई हवाई अड्डे के अलावा दिल्ली के अलग अलग इलाकों में संक्रमित मिलने वाले मरीजों में भी ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हो रही है। हालांकि सरकार ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नई दिल्ली स्थित आईएलबीएस अस्पताल में दिल्ली सरकार के जरिए जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जा रही है। यहां अब तक 34 सैंपल ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित मिल चुके हैं। एक सवाल पर अस्पताल से जानकारी मिली है कि उनके यहां हवाई अड्डे से सैंपल सीक्वेंसिंग के लिए नहीं आते हैं। उन्हें दक्षिणी जिला प्रशासन की ओर से सैंपल सौंपे जाते हैं जिनकी जीनोम सीक्वेंसिंग कर रहे हैं। यहां एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि विदेश यात्रा से लौटने वाले ओमिक्रॉन संक्रमित मिल रहे हैं लेकिन उनके यहां हवाई अड्डे से जुड़ी जानकारी नहीं है। उनके यहां जिला प्रशासन की ओर से सैंपल भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. चंद्रकांत लाहरिया का कहना है कि सरकार को फिर से नीति बनानी चाहिए। ग्रेप पुरानी स्थिति पर आधारित है। इसलिए सरकार को ओमिक्रॉन को देखते हुए एक नई नीति बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में इनदिनों जो स्थिति देखने को मिल रही है उसे देख लगता है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट का सामुदायिक प्रसार है।
विज्ञापन
बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में अधिकांश ओमिक्रॉन संक्रमित मरीजों की पहचान उन्हीं लोगों में हो रही है जो विदेश यात्रा से लौटे हैं। या फिर कई लोग ऐसे भी हैं जिनके परिवार का कोई सदस्य विदेश से लौटकर आया है और वह संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। सामुदायिक प्रसार को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं है।