{"_id":"625feb8db9e0f530901d49fa","slug":"omicron-found-in-97-percent-samples-taken-from-deceased-patients-from-jan-to-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा खुलासा: जनवरी से मार्च तक 97 फीसदी मौतें ओमिक्रॉन से हुईं, एक बार फिर लापरवाही दे रही संक्रमण को दावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा खुलासा: जनवरी से मार्च तक 97 फीसदी मौतें ओमिक्रॉन से हुईं, एक बार फिर लापरवाही दे रही संक्रमण को दावत
Wed, 20 Apr 2022 04:46 PM IST
प्रशांत कुमार
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 20 Apr 2022 04:46 PM IST
सार
जनवरी से मार्च के बीच राजधानी में संक्रमण से मरने वालों के 97 प्रतिशत नमूनों में कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन वैरिएंट पाया गया। शेष 18 (तीन प्रतिशत) में डेल्टा सहित कोविड-19 के लक्षण थे।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली में ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर बड़ी बात सामने आई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार जनवरी से मार्च के बीच राजधानी में संक्रमण से मरने वालों के 97 प्रतिशत नमूनों में कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन वैरिएंट पाया गया। लिए गए 578 नमूनों की जांच से पता चला कि उनमें से 560 में ओमिक्रॉन वैरिएंट के लक्षण थे। शेष 18 (तीन प्रतिशत) में डेल्टा सहित कोविड-19 के लक्षण थे।
विज्ञापन
मार्च में राजधानी में जीनोम सीक्वेंसिंग में सभी 504 नमूनों में ओमिक्रॉन वैरिएंट पाया गया। अब दिल्ली में एक बार फिर संक्रमण के मामलों में तेजी देखी जा रही है। विशेषज्ञों ने इसके लिए प्रमुख तौर पर लोगों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। कहा कि कोविड नियमों का पालन न करना संक्रमण को दावत दे रहा है।
विज्ञापन
मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बुधवार को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया। इसका उल्लंघन करने वालों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाने की बात भी कही है। अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अपनी बैठक में स्कूलों को बंद नहीं करने का भी फैसला किया। लेकिन विशेषज्ञों के परामर्श से एक अलग मानक संचालन प्रक्रिया के साथ आने का फैसला किया।
विज्ञापन